महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शनिवार (18 जनवरी) दोपहर हुई सड़क दुर्घटना में बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी घायल हो गई हैं। ख़बरों के मुताबिक, इस सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री को काफी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस सड़क दुर्घटना में अभिनेत्री के साथ-साथ उनके ड्राइवर को भी काफी चोटें आई हैं।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारास्कर ने बताया कि दुर्घटना मुंबई से कभी 60 किलोमीटर दूर खालापुर के पास अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे हुई। अभिनेत्री शबाना आजमी जिस कार से यात्रा कर रही थीं वह ट्रक से टकरा गई। उन्होंने बताया कि आजमी को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल, उनका इलाज चल रहा है।
Raigad Police: Actor Shabana Azmi&her driver got injured in accident near Kahalpur on Mumbai-Pune Expressway. Javed Akhtar was also present in the car, but he is safe. Their vehicle was hit by a truck while they were travelling from Pune to Mumbai. Injured shifted to MGM Hospital https://t.co/bezuNWvUTa pic.twitter.com/8YWtZoEUSF
— ANI (@ANI) January 18, 2020
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्तर भी सवार थे। हालांकि, उन्हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई।
बता दें कि, हाल में बॉलीवुड के मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। बांद्रा में जावेद अख्तर के बर्थडे की शानदार पार्टी दी गई। इस पार्टी में बॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने ग्लैमरस अंदाज में शिरकत की।