आईपीएल 10 में एक के बाद एक कई विवाद रोज हो रहे हैं। राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के को-मालिक हर्ष गोयनका ने धोनी पर तंज कसते हुए मौजूदा समय में धोनी को सबसे कमतर खिलाड़ी आंका था। जिसका जवाब अब साक्षी धोनी ने दिया है। हर्ष गोयनका के धोनी को निशाना बनाने वाले ट्वीट पर साक्षी ने फोटो शेयर कर पलटवार किया है।

गोयनका ने इस बार यह बताने की कोशिश की है कि धोनी अच्छा नहीं खेल रहे हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपनी टीम के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में सबसे ऊपर कप्तान स्टीव स्मिथ हैं, जिन्होंने दो मैचों में 110 रन बनाए हैं। इसके बाद अजिंक्य रहाणे, बेन स्ट्रॉक्स और मनोज तिवारी हैं।


धोनी का नंबर इन सबके बाद है, क्योंकि दो मैचों में वे कुल 17 रन बना पाए हैं। उनका औसत भी बाकी खिलाड़ियों में सबसे कम है। हालांकि इस ट्वीट को बाद में हटा दिया गया था।
#RPS batting statistics until now – Manoj Tiwari, Rahane , Christian have the best strike rates. pic.twitter.com/JKya3lxHKC
— Harsh Goenka (@hvgoenka) April 8, 2017
साक्षी धोनी ने इस मामले पर एक तस्वीर के जरिए किया है पलटवार जिसमें उन्होंने चेन्नै सुपरकिंग्स की जर्सी और हैल्मेट पहन रखा है। इसके साथ हैशटैग ‘थ्रोबैक’ का इस्तेमाल किया गया है। धोनी 8 साल तक चेन्नै के टीम के कप्तान रहे और उनकी कप्तानी में टीम दो बार IPL चैंपियन भी बनी। पिछले साल तक धोनी पुणे टीम के कप्तान थे परंतु इस साल उनकी जगह स्टीव स्मिथ को कप्तान नियुक्त किया गया।