उन्नाव रेप पीड़िता की हालत बेहद गंभीर, वेंटिलेटर पर रखा गया, सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है इलाज

0

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाए जाने के बाद उसे गंभीर हालत में गुरुवार को लखनऊ से एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 से उसे एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया। इस बीच ख़बर है कि, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की हालत बेहद गंभीर है और उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

सफदरजंग

अस्पताल ने बयान जारी कर रहा है कि पी‌ड़िता की हालत लगातार गिरती जा रही है, उसके बचने की उम्मीद बहुत कम है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, सफदरजंग अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि पीड़िता बहुत गंभीर स्थिति में है। उनकी जीवित रहने की न्यूनतम संभावनाएं हैं। अब, हमने उसे वेंटिलेटर पर रखा है।

गौरतलब है कि उन्नाव में गुरुवार तड़के कुछ लोगों ने रायबरेली अपने वकील से मिलने जा रही दुष्कर्म पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया, जिससे वह करीब 90 प्रतिशल झुलस गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को सरकारी खर्च पर पीड़िता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को कहा है।

Previous articleहैदराबाद गैंगरेप-मर्डर केस: एनकाउंटर की जगह पर लोगों का तांता, पुलिस पर बरसाए फूल, देखें वीडियो
Next articleVIDEO: हैदराबाद एनकाउंटर पर मेनका गांधी ने उठाए सवाल, कहा- ‘जो भी हुआ वह बहुत भयानक हुआ इस देश के लिए’