तुर्की में रूस के राजदूत की गोली मारकर हत्या, हमलावर चिल्ला रहा था- अलेप्पो को मत भूलो

0

तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रे कालरेव की सोमवार को अंकारा में एक बंदूकधारी ने गोली मारकर हत्या कर दी। कालरेव जब देश की राजधानी अंकारा में एक कला प्रदर्शनी देखने गए थे, तभी उन पर यह हमला हुआ।

तुर्की की राजधानी अंकारा में एक प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए रूस के राजदूत एंड्रे कार्लोफ आर्ट गैलेरी आए थे। कार्लोफ भाषण दे रहे थे तभी इस शख्स ने सीरिया के अलेप्पो शहर के बारे में नारे लगाते हुए गोलियां चलाना शुरू कर दिया। कालरेव हमले में बुरी तरह घायल हो गए थे और बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हमलावर को भी मार गिराया

मीडिया रिपोट्स के मुताबिक, हाथ में हथियार लिए ये शख्स नारे लगा रहा था, ‘अलेप्पो को मत भूलो, सीरिया को मत भूलो’। गोली चलाने वाले इस शख्स ने धार्मिक नारे भी लगाए। गोली चलाने वाले इस शख्स का नाम मेवलुत मेर्त एडिन्टास है। इसने आर्ट गैलेरी में प्रवेश करने के लिए पुलिस पहचान-पत्र का इस्तेमाल किया था।

आपको बता दे कि गौरतलब है कि रूस सीरिया में चल रहे युद्ध में राष्ट्रपति बशर अल असद की सरकार का समर्थन कर रहा है जिसको लेकर तुर्की और रूस के बीच तनाव बना हुआ है। सीरियाई सरकार का समर्थन करने के लिए रूस के ख़िलाफ़ इस्तांबुल में रूस के वाणिज्य दूतावास के बाहर प्रदर्शन भी हुए थे। लेकिन तुर्की और रूस की सरकारें अलेप्पो में युद्ध विराम पर मिलकर काम कर रही हैं।

तुर्की के राष्ट्रपति रेचैप तैयप अर्दोआन ने कहा है कि ये हमला तुर्की और रूस के संबंधों को खराब करने के मकसद से किया गया है। राष्ट्रपति अर्दोआन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से फोन पर इस हमले के बारे में बात की।

Previous articleOn new rs. 5,000 rule, government clarifies, only multiple deposits to be questioned
Next articleAjit Doval, Trump’s NSA-designate discuss Indo-US strategic ties