बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। ऋषि अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स और अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इस बार अपने ट्वीट में अंग्रेजी समाचार चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ के विवादास्पद एंकर व संस्थापक अर्नब गोस्वामी पर निशाना साधा है। उनका यह ट्वीट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं।

दरअसल, हाल ही में अर्नब गोस्वामी के शो में एमक्यूएम (MQM) संस्थापक, ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन पहुंचे थे। शो में अल्ताफ हुसैन ने एक गाना भी गाया था। शो में अल्ताफ ने ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गीत गाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ।
ये वे लोग हैं जो विभाजन के बाद पाकिस्तान जा के बस गये थे। परंतु पाकिस्तान ने इन्हे मुहाजिर कहा, न कभी पाकिस्तानी माना न ही मुसलमान माना।आज इनका पछतावा खुले आम नज़र आ रहा है।परंतु इतिहास इन्हे कभी माफ नहीं करेगा।
अल्ताफ़ हुसैन ने भारत से शरण माँगी।
pic.twitter.com/htifIyZGI3— Dr Jitendra Nagar (@NagarJitendra) November 20, 2019
इस पर ऋषि कपूर ने ट्वीट करते हुए लिखा, “बहुत अच्छा, एमक्यूएम (MQM) फाउंडर और ब्रिटिश पाकिस्तानी नागरिक अल्ताफ हुसैन ने रिपब्लिक चैनल में अर्नब के साथ ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा’ गाया। वह भारत में आश्रम ढूंढ रहे हैं। चीखने-चिल्लाने के इस खेल में अर्नब ने अपने हाथ नीचे किए हुए थे। LOL, बहुत नाटकीय था, हम सभी के साथ शांति चाहते हैं।”
Hillariousssssss. Altaf Hussain MQM founder,British Pakistani, sings “Saare Jahan se Achcha Hindustan hamara” on Republic Channel with Arnab. He is going ballistic! Looks for Asylum in India. In the shouting game, Arnab loses hands down lol. So dramatic. We want peace with all! pic.twitter.com/N0XZ17LU6P
— Rishi Kapoor (@chintskap) November 19, 2019
ऋषि कपूर का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग भी जमकर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। गौरतलब है कि, कुछ वक्त पहले ही कैंसर जैसी गंभीर बिमारी को मात देकर ऋषि भारत लौटे हैं। लंबे वक्त तक अमेरिका में उनका इलाज चल रहा था। उस दौरान एक तरफ जहां कई सेलेब्स उनसे मिलने पहुंचते थे।
वहीं, ऋषि के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी अगली फिल्म ‘द बॉडी’ है। वहीं फिल्म में ऋषि के साथ इमरान हाशमी भी मुख्य किरदार में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही ‘द बॉडी’ के बाद ऋषि फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर के साथ ‘तूफान’ में नजर आएंगे।