देखिए: राज ठाकरे के पार्टी कार्यकर्ताओं की फिर गुंडागर्दी, फलवालोंं के साथ की मारपीट

0

उत्तर भारतीयों के खिलाफ रहने वाली राज ठाकरे की पार्टी MNS ने फिर ‘गुंडागर्दी’ शुरू कर दी है। और उत्तर भारतीयों के साथ बेरहमी से मारपीट की है।

मनसे ने मुंबई के घाटकोपर में फल बेचने वाले एक उत्तर भारतीय की पिटाई कर दी है। माना ये जा रहा है कि अगले साल होने वाले बीएमसी चुनाव से पहले राज ठाकरे की पार्टी मराठी और गैर मराठी के मुद्दे को फिर गरमाना चाहती है।

मनसे कार्यकर्ताओं ने मराठी किसानी के हक के नाम पर फलवाले को बुरी तरह से मारा और फलों से लदे उसके ठेले को भी पलट दिया।

मुंबई के घाटकोपर में गुंडागर्दी करने वाले मनसे कार्यकर्ताओं ने कहा कि फल की रेहड़ी लगाने का हक मराठी किसान को है। मुंबई में वह किसी उत्तर भारतीय को ठेला नहीं लगाने देंगे।

Previous articleIndia’s domestic air passenger traffic grew by 26% in July
Next articleJNU elections: Umar Khalid writes on what students must consider before casting their votes on Friday