शुक्रवार(4 अगस्त) को गुजरात के बनासकांठा में बाढ़ पीढ़ितों से मिलने पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर भीड़ में कुछ लोगों ने हमला कर दिया, गाड़ी शीशे टूट गए। हालांकि इस हमले में राहुल गांधी को किसी तरह की चोट नहीं आई है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने कहा इस हमले के पीछे बाजेपी का हाथ बताया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि, यह हमला BJP के गुंडों ने किया है।
बता दें कि, राहुल गांधी शुक्रवार(4 अगस्त) को राजस्थान के दक्षिणी-पश्चिमी हिस्सों में आई बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद गुजरात में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने पहुंचे हैं।
BJP goons attack Cong VP Rahulji's car in Lal Chowk, Dhanera, Banaskanta, Gujarat. Disgusting & disgraceful: RS Surjewala, Cong on Twitter pic.twitter.com/LebtcJgZRq
— ANI (@ANI) August 4, 2017
गुजरात के बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित जिला बनासकांठा में एक जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सभी के पीछे बीच आना चाहता था और आपसे कहना चाहता था कि कांग्रेस पार्टी आपके साथ है।
इस दौरान राहुल गांधी को लोगों ने काले झंडे दिखाए और मोदी- मोदी के नारे लगाए हैं। लोगों की इस प्रतिक्रिया पर राहुल ने कहा कि आने दो आने दो, ये काले झंडे यहां लगाने दो, ये घबराए हुए लोग हैं, हमें इनसे कोई फर्क नहीं पड़ता है।
Aane do aane do, yeh kale jhande yahan lagane do, ghabraye hue yeh log, koi farak nahi padta humein : Cong VP Rahul Gandhi in Banaskantha pic.twitter.com/SH5OAMXsoG
— ANI (@ANI) August 4, 2017
ख़बरों के मुताबिक, हमले के बाद उनकी कार को थाने ले जाया गया है। हमले से पहले राहुल गांधी को रैली के दौरान काले झंडे भी दिखाए गए साथ ही मोदी-मोदी के नारे भी लगाए गए। हमले के बाद राहुल गांधी गुजरात के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई दौरे के लिए निकल गए।
Gujarat: Aap sabhi ke beech aana chahta tha aur kehna chahta tha ki Congress party aapke saath hai- Congress VP Rahul Gandhi in Banaskantha pic.twitter.com/NYvnqKRuHf
— ANI (@ANI) August 4, 2017
राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले के बाद कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर लिखा कि, बीजेपी के गुंडों ने बनासकांठा धानेरा के लालचौक में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कार पर हमला किया, गुजरात में 218 लोगों की मौत हो चुकी है।
BJP goons attack Cong VP Rahulji's car in Lal Chowk, Dhanera, Banaskanta, Gujarat. Disgusting & disgraceful. 1/n pic.twitter.com/2lkvtDHsOQ
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) August 4, 2017