“गृहमंत्री ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं”: प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अपराधिक घटनाओं को लेकर अमित शाह पर साधा निशाना

0

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कानपुर में अपराध की कुछ घटनाओं को लेकर शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह “गहने लादकर निकलने” वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो राज्य की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।

प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, “देश के गृहमंत्री जी ‘गहने लादकर निकलने’ वाला जुमला देते हैं, लेकिन ये तो उप्र की महिलाओं को ही पता है कि उन्हें रोज किस तरह की चीजों से जूझना पड़ता है।”

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने जोर देकर कहा, “इसलिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ जरूरी है। ताकि राजनीति में व सुरक्षा से जुड़ी नीतियां बनाने में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।”

अपने इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक समाचार की रिपोर्ट को भी लगाया, जिसमें उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हाल ही में हुई अपराध की घटनाओं की सूचना दी गई थी।

गौरतलब है कि, अमित शाह ने पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति की तारीफ करते हुए कहा था कि आज 16 साल की बच्ची भी गहने लेकर रात 12 बजे भी यूपी की सड़कों पर चल सकती है। उत्तर प्रदेश विधान सभा की 403 सीटों पर 2022 की शुरुआत में चुनाव होना है। (इंपुट: भाषा के साथ)

[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]

Previous articleपद्म श्री लौटाने की बात पर भड़कीं भाजपा समर्थक अभिनेत्री कंगना रनौत
Next articleVIDEO: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, पूर्व जिला पार्षद की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; परिजनों ने नीतीश कुमार की मंत्री लेसी सिंह और पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप