बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तोजी से वायरल हो रहा है जिसमें प्रियंका अपने सह कलाकार रोशेल टॉवे के साथ चलती गाड़ी में मस्ती करते हुए नजर आ रही हैं।
फोटो: The Indian Expressइसी दौरान अचानक प्रियंका गाड़ी से बाहर गिर जाती हैं लेकिन उनके हंसने की आवाज सुनाई देती है। घबराइए मत, प्रियंका को कुछ नहीं हुआ है क्योंकि यह विडियो एक चलती हुई स्क्रीन के साथ रुकी हुई गाड़ी में बनाया गया है। विडियो में नजर आ रहा है कि प्रियंका गाड़ी के खुले गेट पर हैं और रोशेल उन्हें बाहर की ओर धक्का दे रहे हैं। प्रिंयका हाथ पैर मारकर किसी तरह बचने की कोशिश करती हैं लेकिन वह बाहर की ओर गिर पड़ती हैं।
लेकिन इस मजेदार वीडियो में प्रियंका चलती नहीं बल्कि रुकी हुई गाड़ी से नीचे गिरती हैं और उनके पीछे की स्क्रीन पर सीन चल रहे हैं। लेकिन इस वीडियो को देखने के बाद आपको यह लगेगा कि प्रियंका रुकी हुई गाड़ी से नहीं बल्की चलती हुआ गाड़ी से नीचे गिरी है।
आप भी देखें प्रियंका का यह वीडियो:
Who’s ready for the weekend? We know @priyankachopra and @russelltovey are! ?? pic.twitter.com/2wDmQR0qHc
— Team Priyanka Chopra (@TeamPriyanka) November 17, 2017
प्रियंका चोपड़ा ‘क्वांटिको’ के 2 सीजन्स में नजर आ चुकी हैं और अब इसके तीसरे सीजन की शूटिंग कर रही हैं। प्रियंका की यह अमेरिकन टीवी सीरीज अमेरिका में काफी पसंद की गई है और अपनी इसी पॉपुलरटी के चलते वह 2 बार पीपुल्स चॉइस अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।
बता दें कि, हॉलिवुड में ‘बेवॉच’ से शानदार डेब्यू करने के बाद प्रियंका जल्द ही अपनी दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘इजंट इट रोमांटिक’ में नजर आएंगी।