दिल्ली के नगर-निगम चुनावों में बिजली-पानी के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी नीतीश की जदयू पार्टी

0

देश की राजधानी दिल्ली में होने वाले नगर निगमों के लिए आगामी चुनाव होने वाले है, इन चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कि अगुवाई वाली जनता दल यूनाइटेड (जदयू) दिल्ली में अपना पैर जमाने जा रही हैं। बता दें कि, उनका दिल्ली में सक्रिय होना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है। (जदयू) ने दिल्ली नगर निगम के चुनावों में सभी 272 सीटों पर चुनाव लडने की घोषणा की है।

फाइल फोटो

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जदयू के दिल्ली के प्रभारी संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष राज सिंह मान ने कहा कि राजधानी के तीनों नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है और इसने अपने कामकाज से जनता को निराश किया है। पेयजल और गंदगी बडी समस्या है जिस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। निगम चुनाव प्रचार अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा पार्टी के सभी सांसद और विधायक हिस्सा लेंगे।

दावा यह भी किया जा रहा है कि अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने खुद नीतीश कुमार दिल्ली की गलियों में घूमेंगे। दिल्ली में बिहारी और पूर्वांचली वोटरों की तादाद लगभग एक तिहाई है। पिछले विधानसभा चुनाव में दिल्ली में आप की जीत में बिहारी और पूर्वांचली वोटरों का सबसे बड़ा योगदान रहा था।

बता दें कि, दिल्ली के पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू ने आम आदमी पार्टी को खुला समर्थन दे दिया था। बदले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी दोस्ती निभाई और पटना में एक कार्यक्रम में शिरकत कर बिहार के लोगों से अपील की कि वे मुख्यमंत्री के तौर पर नीतीश कुमार को चुनें।

 

Previous article“I was called at big people’s houses. I was told if I open my mouth, I will be finished”
Next articleThree months after declaring it illegal, Modi government to reintroduce Rs 1,000 notes