पूर्व मिस इंडिया और बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा नेहा धूपिया ने 18 नवंबर को बेटी को जन्म दिया। वहीं, आज नेहा धूपिया ने अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए फैंस को बताया है कि आखिर उन्होंने अपनी प्यारी सी इस बेटी का क्या नाम रखा है।
नेहा धूपिया ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का नाम ‘मेहर धूपिया बेदी’ रखा है। नेहा धूपिया ने मंगलवार (19 नवंबर) को अपने इंस्टाग्राम और ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटी के पैरों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘मेहर धूपिया बेदी ने पूरी दुनिया को हेलो कहा है।’
नेहा के फोटो शेयर करते ही फैन्स कपल को पैरंट्स बनने की मुबारकबाद देने लगे। कुछ लोगों ने इस बात की भी तारीफ की है कि बेटी को मां-बाप दोनों का सरनेम दिया गया है।
Mehr Dhupia Bedi says hello to the world … ❤️ pic.twitter.com/DFWfsI39TF
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 20, 2018
बता दें कि, नेहा ने 18 नवंबर की सुबह मुंबई के खार इलाके में स्थित एक अस्पताल में बेबी गर्ल को जन्म दिया था। नेहा लगातार अपनी शादी और इसके बाद प्रेगनेंसी को लेकर चर्चा में रही हैं। नेहा ने शादी के बारे में किसी को नहीं बताया था और अचानक उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई तो सबको पता चला कि उन्होंने अंगद बेदी से शादी कर ली है।
#aboutlastnight … nothing grey… it’s all black n white … thank you @VarunBahl_ for these gorgeous outfits ❤️ pic.twitter.com/S8O7RHUYNZ
— Neha Dhupia (@NehaDhupia) November 4, 2018
बता दें कि नेहा धूपिया ने अपनी उम्र से दो साल छोटे अभिनेता अंगद बेदी से पंजाबी रीति-रिवाज के अनुसार दिल्ली में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी। नेहा की शादी का खुलासा तब हुआ जब उन्होंने खुद शादी की तस्वीर शेयर कर इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी।
दोनों के शादी करने के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि नेहा प्रेग्नेंट हैं लेकिन अंगद लगातार इन खबरों को नकारते आ रहे थे। नेहा धूपिया फिल्मों और टीवी का चर्चित चेहरा हैं, अचानक आई उनकी शादी की खबर से बेशक फैन भी हैरान रह गए होंगे।