महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आशीष शेलार के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार विधायक पर मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिवसेना की नेता पेडनेकर ने शेलार के खिलाफ मुंबई पुलिस में केस दर्ज करवाया है।
समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने भाजपा विधायक आशीष शेलार के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (4) और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है। किशोरी पेडनेकर का आरोप है कि आशीष शेलार ने वर्ली आग कांड में उनके ख़िलाफ विवादित टिप्पणी की थी।
महाराष्ट्र: मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने बीजेपी विधायक आशीष शेलार के ख़िलाफ आईपीसी की धारा 354 ए (4) और 509 के तहत मामला दर्ज़ किया है।
किशोरी पेडनेकर का आरोप है कि आशीष शेलार ने वर्ली आग कांड में उनके ख़िलाफ विवादित टिप्पणी की थी
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 8, 2021
अपनी शिकायत में मेयर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि आशीष शेलार ने बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मराठी में एक बयान दिया था। पेडणेकर ने शेलार पर आरोप लगाया कि उनके शब्दों से महिला सम्मान को ठेस पहुंची है। साथ ही उन्होंने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद मरीन ड्राइव पुलिस ने शेलार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
भाजपा विधायक आशीष शेलार ने वर्ली क्षेत्र में हुए सिलेंडर विस्फोट में बीएमसी की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े किए थे, इसी दौरान उनपर विवादित बयान देने के आरोप लगे हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]