मॉडल और फिटनेस फ्रीक मिलिंद सोमन ने 4 नवंबर को अपना 52वां जन्मदिन अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ मनाया। लोगों से मिली बाधाईयों के लिए उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए धन्यवाद कहा।
इंस्टाग्राम पर अपनी गर्लफ्रेंड अंकिता कुंवर के साथ तस्वीर शेयर कर उन्होंने लिखा कि, सभी को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मजे कीजिए।
मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड को छुपाने से हिचकते नहीं है, नियमित तौर पर वो अंकिता के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों के बीच उम्र का काफी फासला है लेकिन इसके बावजूद दोनों का प्यार कम नहीं हुआ है, जिस वजह से इनकी लवस्टोरी सोशल मीडिया पर शुर्खियों में बनी रहती है।
50 की उम्र पार करने के बाद भी मिलिंद आज लड़कियों की धड़कन बढ़ा देते हैं। मिलिंद खुद से लगभग आधी उम्र की 18 साल की अंकिता को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं मिलिंद अक्सर अंकिता के साथ अपनी फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं।
मिलिंद सोमन का जन्म 4 नवंबर 1965 में हुआ था। उनका बचपन इंग्लैंड में बीता था। उनके पिता प्रभाकर सोमन एक वैज्ञानिक थे और मां ऊषा एक बायोकेमिस्ट थीं। 1973 में मिलिंद अपने परिवार के साथ भारत वापस लौट आए थे।
मिलिंद सोमन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। मिलिंद सबसे पहले अलीशा चिनॉय के गाने ‘मेड इन इंडिया’ में आए थे।