MP Board MPBSE 12th Results 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया कक्षा 12वीं का रिजल्ट, स्टूडेंट्स यहां देखे अपना परिणाम mpresults.nic.in

0

MP Board MPBSE 12th Results 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (MPBSE) यानि मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट mpresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश
फाइल फोटो

मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी है। इस साल 73.04 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। 12वीं की परीक्षा में इस साल कुल 68.81 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें 64.66 फीसदी लड़के पास हुए हैं। इस साल 73.04 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।

इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में लगभग 8.2 लाख छात्र उपस्थित हुए थे। हालांकि, कोरोनो वायरस फैलने से रोकने के लिए लागू किए गए राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन के कारण परिणामों में देरी हुई। बोर्ड ने इस साल की कक्षा 10वीं के परिणाम 4 जुलाई को घोषित किए थे।

अपने परिणाम ऑनलाइन चेक करने के लिए इन चरणों का पालन करें स्टूडेंट्स :

  • आधिकारिक पेज mpresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर जाकर परिणाम के लिए दिए गए लिंक पर क्‍ल‍िक करें
  • अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालें
  • आपका रिजल्‍ट स्‍क्रीन पर आ जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और प्रिंट आउट निकाल लें।
Previous articleMP Board MPBSE 12th Results 2020: Madhya Pradesh Board declares MP Board MPBSE 12th Results 2020 @ mpresults.nic.in
Next articleमध्य प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत