लोकसभा चुनाव 2019 के सातवें और आखिरी चरण के लिए रविवार सुबह से मतदान जारी है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी मतदान किया। सात चरणों में हो रहा लोकसभा चुनाव अपने अंतिम चरण में रविवार को 59 सीटों पर मतदान के साथ संपन्न हो जाएगा। वाराणसी सीट पर भी आज ही मतदान हो रहा है, जहां से खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर उम्मीदवार हैं। मतगणना 23 मई को होगी।

सातवें चरण में पंजाब में 13, उत्तर प्रदेश में 13, पश्चिम बंगाल में नौ, बिहार और मध्य प्रदेश में आठ-आठ, हिमाचल प्रदेश में चार, झारखंड में तीन और चंडीगढ़ की एकमात्र लोकसभा सीट पर मतदान हो रहा है। इस चरण में 10.01 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे और वे 918 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.12 लाख मतदान केंद्र बनाए हैं।
रविवार को ही पणजी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद रिक्त हो गई थी। इसके साथ ही तमिलनाडु की चार विधानसभा सीटों-सुलूर, अरवाकुरुचि, ओत्तापिदरम (सुरक्षित) और तिरुपरंकुंद्रम पर भी रविवार को उपचुनाव होगा। लोकसभा चुनाव के पिछले छह चरणों में औसतन 66.88 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
देखें, लाइव अपडेट्स:
- पश्चिम बंगाल: रानीगंज सीट से सीपीएम के उम्मीदवार मोहम्मद सालिम ने कोलकाता के सेंट थॉमस गर्ल्स कॉलेज के पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
West Bengal: Mohammed Salim, CPI (Marxist) candidate from Raiganj Parliamentary constituency, casts his vote at a polling booth in St. Thomas' Girls School, Kolkata. #LokSabhaElection2019 pic.twitter.com/iUw5kQvlDz
— ANI (@ANI) May 19, 2019
-
मध्य प्रदेश: बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के एक पोलिंग बूथ पर किया मतदान।
- पश्चिम बंगाल: दक्षिण कोलकाता संसदीय क्षेत्र से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार, सीके बोस ने कोलकाता के सिटी कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला
West Bengal: BJP Lok Sabha candidate from South Kolkata parliamentary constituency, CK Bose casts his vote at a polling booth in City College, in Kolkata pic.twitter.com/MZAKmrrUvm
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- कैबिनेट मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद पटना के विमिंज कॉलेज के बूथ नंबर 77 पर वोट डाला।
Bihar: Union Minister and BJP leader Ravi Shankar Prasad casts his vote at booth no. 77 in Patna Women's College. pic.twitter.com/rH9HwBEiVn
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- पंजाबः क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर के गढ़ी गांव में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के लिए कतार में लगे हुए हैं।
#Punjab: Cricketer Harbhajan Singh waits in queue to cast his vote at a polling booth in Jalandhar's Garhi village. pic.twitter.com/Fo2triU623
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के पंत नगर में बूथ संख्या 6 पर ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत मिली है।
Bihar: EVM malfunction reported at booth no.6 in Pant Nagar of Patna Sahib (Lok Sabha constituency). #VotingRound7
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने पटना के बूथ नंबर 49 पर मतदान किया।
#LokSabhaElections2019 : Bihar Deputy CM Sushil Modi casts his vote at booth number 49 in Patna. pic.twitter.com/Blwg9EThAX
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा, ‘चुनाव प्रचार का काम खत्म, अब जनता तय करेगी। इतनी ज्यादा गर्मी में इतना लंबा चुनाव अभियान चलना सही नहीं है। इसके लिए सर्वदलीय बैठक होनी चाहिए। इतनी लंबी अवधि में चुनाव सही नहीं है।’
Chief Minister of Bihar, Nitish Kumar: Elections should not be held over such a long duration, there was a long gap between each phase of voting. I will write to leaders of all parties to build a consensus on this. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/Qrh2ocDJpo
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के एक बूथ पर किया मतदान
Bihar Chief Minister Nitish Kumar casts his vote at polling booth number 326 at a school in Raj Bhawan, Patna. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/5OIMZptQnw
— ANI (@ANI) May 19, 2019
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानथ ने गोरखपुर के पोलिंग बूथ में डाला वोट।
Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath exercises his franchise at polling booth no. 246 in Gorakhpur. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/heXwytEqlY
— ANI UP (@ANINewsUP) May 19, 2019
वाराणसी पर टिकी निगाहें
उत्तर प्रदेश में सभी की निगाहें वाराणसी सीट पर हैं, जहां मोदी के मुख्य प्रतिद्वंद्वियों में कांग्रेस के अजय राय, सपा-बसपा महागठबंधन की उम्मीदवार शालिनी यादव शामिल हैं। इस सीट पर कुल 25 उम्मीदवार मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा और उत्तर प्रदेश भाजपा के मुखिया महेंद्र नाथ पांडेय क्रमश: गाजीपुर और चंदौली से फिर से जीत की उम्मीद कर रहे हैं। इस चरण में भाजपा उत्तर प्रदेश में 11 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, इसका सहयोगी दल अपना दल (सोनेलाल) दो सीटों-मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज से चुनाव लड़ रहा है। मिर्जापुर से फिलहाल केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल सांसद हैं।
पंजाब में सनी देओल हैं चर्चित उम्मीदवार
पंजाब में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा हरदीप सिंह पुरी सहित 278 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला भी रविवार को होगा। छह लाख मतदाओं वाली चंडीगढ़ लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद एवं भाजपा उम्मीदवार किरण खेर के खिलाफ पूर्व रेल मंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार पवन कुमार बंसल चुनाव मैदान में हैं। अभिनेता से नेता बने सनी देओल, पंजाब कांग्रेस के मुखिया सुनील जाखड़ और आप की पंजाब इकाई के प्रमुख भगवंत मान अन्य चर्चित उम्मीदवार हैं।
पंजाब में 13 में से ज्यादातार सीटों पर शिअद-भाजपा गठबंधन और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला प्रतीत हो रहा है। पश्चिम बंगाल की नौ सीटों-कोलकाता उत्तर और कोलकाता दक्षिण, दमदम, बारासात, बशीरहाट, जाधवपुर, डायमंड हार्बर, जयनगर (सुरक्षित) और मथुरापुर (सुरक्षित) पर 1,49,63,064 मतदाता 111 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।
बिहार में दाव पर चार केंद्रीय मंत्रियों की साख
बिहार में सातवें चरण के मतदान में चार केंद्रीय मंत्रियों-रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, आर के सिंह और अश्विनी कुमार चौबे सहित 157 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। राज्य में जिन आठ सीटों पर कल मतदान होगा, उनमें से सात सीट पिछली बार राजग ने जीती थीं। इनमें से पांच सीटें भाजपा ने और दो सीटें अब महागठबंधन का हिस्सा बन चुके आरएलएसपी ने जीती थीं। एक सीट जदयू ने जीती थी जिसने उस समय अपने बूते चुनाव लड़ा था। जदयू अब राजग में वापस आ गया है। इसके अलावा राज्य की डेहरी विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होगा।
पटना साहिब पर टिकी सभी की निगाहें
बिहार में सबकी नजरें पटना साहिब पर हैं जहां से नरेंद्र मोदी कैबिनेट के सबसे प्रमुख सदस्यों में एक रविशंकर प्रसाद कांग्रेस उम्मीदवार एवं भाजपा के टिकट पर दो बार इस सीट पर जीत चुके शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मैदान में हैं। झारखंड में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शिबू सोरेन सहित 42 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) प्रमुख और आठ बार सांसद रहे सोरेन दुमका सीट से फिर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा ने उनके खिलाफ सुनील सोरेन को मैदान में उतारा है। मध्य प्रदेश में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन और खंडवा सीटों पर मतदान होगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी आज चार लोकसभा सीटों पर 45 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला होगा।