दिल्ली में एक हफ्ते के लिए और बढ़ा लॉकडाउन, सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया ऐलान

0

देश की राजधानी दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी है। दिल्ली में हालात में सुधार होते हुए नहीं दिख रहे हैं। जिसके चलते राज्य सरकार ने सूबे में लगे लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। सीएम केजरीवाल ने रविवार को इस बात की घोषणा की।

दिल्ली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई तक के लिए कर दिया गया है। 2 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में संक्रमण दर 37 फीसद तक पहुंच चुकी है। हालांकि, आज संक्रमण दर 30 फीसद से नीचे आई है। मैं ये नहीं कह रहा कि संक्रमण दर नीचे आ रही है। यह बढ़ भी सकती है। इसलिए हम पूरी तरह से सतर्कता से काम कर रहे हैं।

Previous article“कुछ तो शर्म करो”: मालदीव जाकर छुट्टियां मनाने वाले सितारों पर फूटा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का गुस्सा
Next articleLockdown extended by one more week in Delhi as national capital records highest single day death toll