भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने हिंदू और हिंदुत्व के मुद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का नाम लेते हुए तंज कसा तो उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पलटवार किया गया।
फाइल फोटोदरअसल, केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने ट्वीट में लिखा, “जैसे राहुल गांधी जी और सोनिया गांधी जी के पुत्र एक हैं वैसे ही हिन्दू और हिन्दुत्व एक हैं।”
भाजपा नेता के ट्वीट पर पलटवार करते हुए यूपी कांग्रेस ने जवाब दिया, “जैसे मुख्यमंत्री के लिए “कुर्सी” और उपमुख्यमंत्री के लिए “स्टूल” अलग-अलग हैं, वैसे ही हिन्दू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं।”
जैसे मुख्यमंत्री के लिए "कुर्सी" और उपमुख्यमंत्री के लिए "स्टूल" अलग-अलग हैं, वैसे ही हिन्दू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। https://t.co/FYVocIXBOj
— UP Congress (@INCUttarPradesh) December 20, 2021
कांग्रेस और भाजपा की इन ट्वीट्स पर अब सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे है। केशव प्रसाद मौर्य की टिप्पणी पर कुछ ट्विटर यूजर उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उनको उनके पद की गरिमा की बता रहे हैं।
गौरतलब है कि, उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी घमासान मचा हुआ है। लगभग सभी राजनीतिक पार्टियां बैनर-पोस्टर के जरिए मतदाताओं को लुभाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। चुनाव को नजदीक आते देख भाजपा, कांग्रेस समेत लगभग सभी राजनीतिक पार्टियों के दिग्गज नेता यूपी में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]