उत्तर प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तय किया है कि उनके शासनकाल में वीआईपी कल्चर को बढ़ावा नहीं दिया जाएगा। सीएम के इस एलान पर अमल करने वाले मंत्रियों में सबसे पहला नाम है सिद्धार्थ नाथ सिंह का। जी हां, यूपी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शुक्रवार(24 मार्च) को अपनी काफिले में चल रही एम्बुलेंस को लौटा दिया। उन्होंने कहा कि यह सुविधा आम लोगों के लिए है।
फोटो: HTदरअसल, सिद्धार्थ नाथ सिंह राजधानी लखनऊ से सड़क मार्ग से इलाहाबाद जा रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर अपने साथ चल रही गाड़ियों के काफिले पर पड़ी। उसमे दो एम्बुलेंस भी साथ चल रही थीं। दोनों एम्बुलेंसों में डॉक्टरों और कर्मचारियों के साथ सभी जीवन रक्षक उपकरण भी मौजूद थे।
सिंह ने फौरन अपने काफिले को रुकवाई और दोनों एम्बुलेंस को वापस भेजने के निर्देश देते हुए कहा कि ये सुविधा आम जनता के लिए है। इसको ऐसे व्यर्थ में नहीं लगाया जाना चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री के इस आदेश के बाद वहां से दोनों एम्बुलेंस और डॉक्टर वापस लौट आए।
मंत्री जी के इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि सिंह से अन्य मंत्री भी सीख ले सकते हैं।
On way 2 Allhbd frm Lkn saw ambulance in my convoy, ordered 4 it's rtrn.Was shocked,we r 4 providing service to the people & not 2 ourselves
— Sidharth Nath Singh (@SidharthNSingh) March 24, 2017