अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के फायरब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने एक बार फिर से अजीबोगरीब बयान दिया है। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने देश में गायों की फैक्ट्री लगा देने का ऐलान किया है। उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने भी चुटकी ली है।
File Photo: IANS/Press Information Bureauवीडियो में केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह कह रहें है, “मेरे दो विजन हैं। मैं आपसे कह चुका हूं कि विदर्भ में गाय छोटी-छोटी होती हैं, जो एक लीटर, दो लीटर दूध देती हैं। आने वाले दिनों में अब देश के अंदर जो गर्भाधान होगा, उससे जो बच्चे होंगे वो बछिया ही होंगी। अब मॉब लिंचिंग का सवाल नहीं होगा, जो आवारा पशुओं के रूप में हमारा जानवर उपयोगी होगा। साल 2025 तक 10 करोड़ डोज यूज होंगी और 10 करोड़ बछिया होंगी। अगर हम एक करोड़ डोज देते हैं तो सवा लाख से डेढ लाख करोड़ का फायदा होगा। विदर्भ का नौजवान सबसे छोटी वाली गाय रख ले जो दूध ना देने वाली गाय हो उसे भी रख ले। हम गाय पैदा करने की फैक्टरी लगा देंगे।”
उन्होंने आगे कहा, ‘अब कई लोग यह सोच रहे होंगे कि गाय की फैक्ट्री कैसी होगी। सेरोगेट मदर की एम्ब्रियो ट्रांसप्लांट होगी। हम तकनीक को और ऊपर ले जा रहे हैं। जो गाय दूध देने लायक नहीं होगी या छोटी बछिया होगी हम उसके अंदर 20 लीटर दूध देने वाली गाय का आईवीएफ एम्ब्रियो एडवांस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे। ऐसी क्रांति लाएंगे कि हमारे दूध की कीमत दुनिया के दूध की कीमत के बराबर नहीं होगी, दुनिया के दूध की कीमत ज्यादा होगी, हमारे दूध की कीमत कम होगी।’
#WATCH:Union Min Giriraj Singh says "In coming days, through insemination,calves that'll be born, will only be females…Hum gai paida karne ki factory laga denge.We'll use IVF technology from cows giving 20 litres milk,on cows which stop giving milk.We'll bring revolution"(31.8) pic.twitter.com/sOJrztNwEi
— ANI (@ANI) September 1, 2019
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस बयान पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुटकी लेते हुए सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “गौ माता का बेटा गौ माता के साथ ही खिलवाड़ करने लगा!! कैसा कृतघ्न बेटा है!! अरे, अगर गौ माता को सिर्फ़ बेटियाँ ही होंगी तो गौ रक्षक कौन बनेगा?” राजद ने आगे लिखा, “फिर ये गिद्धराज जेल किससे मिलने जाएगा? किसे देशभक्त कहेगा? सम्मानित करेगा?”
गौ माता का बेटा गौ माता के साथ ही खिलवाड़ करने लगा!!
कैसा कृतघ्न बेटा है!!अरे, अगर गौ माता को सिर्फ़ बेटियाँ ही होंगी तो गौ रक्षक कौन बनेगा? ?
फिर ये गिद्धराज जेल किससे मिलने जाएगा? किसे देशभक्त कहेगा? सम्मानित करेगा? https://t.co/PH6oIW0vEE
— Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) September 2, 2019
2014 में नवादा से सांसद चुने गए गिरिराज 2019 में बेगूसराय से कन्हैया कुमार के खिलाफ लड़े थे। अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले गिरिराज सिंह का यह वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है।