PM मोदी, CM केजरीवाल, अमिताभ बच्चन, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण समेत कई हस्तियों के ट्विटर पर लाखों फॉलोअर्स घटे

0

सोशल मीडिया वेबसाइट ट्विटर ने पिछले दो महिने में करीब सात करोड़ फर्जी ट्विटर अकाउंट बंद कर दिए है। ख़बरों के मुताबिक, फेक अकाउंट के जरिए झूठी और सनसनी खबरें फैलाने की वजह से यह कार्रवाई की गई है। फर्जी ट्विटर अकाउंट बंद होने के बाद से कई बड़ी हस्तियों के फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दिग्गज कलाकारों के ट्विटर फॉ़लोअर्स की संख्या लाखों में गिर गई। बता दें कि, भारत में भी ट्विटर पर सबसे ज्यादा ट्रोल के मामले सामने आते हैं।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई दिग्गज कलाकारों की बात करें तो अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अजय देवगन, करन जौहर, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर और आलिया भट्ट समेत कई के फॉलोअर्स की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है।

वहीं, राजनेताओं की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सुब्रमनण्यम स्वामी, नीतीश कुमार और अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेताओं के फ़ॉलोवर्स की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फॉलोअर्स की संख्या 4 करोड़ 34 लाख से घटकर 4 करोड़ 31 लाख पर आ गई यानि 3 लाख की गिरावट आई। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के फॉलोअर्स 72 लाख 40 हजार से घटकर 72 लाख 20 हजार पर आ गए यानि 20 हजार फॉलोअर्स कम हो गए।

वहीं, अमिताभ बच्चन के फॉलोअर्स 3 करोड़ 49 लाख से घटकर 3 करोड़ 45 लाख पर आ गए। वहीं, 4 लाख फॉलोअर्स की कमी के साथ शाहरुख खान के फॉलोअर्स करोड़ 61 लाख से घटकर 3 करोड़ 57 लाख पर आ गए हैं।

ट्विटर से फर्जी अकॉउंट डिलीट होने के बाद इन नेताओं के फॉलोअर्स में आई गिरावट :

नरेंद्र मोदी : 4 करोड़ 34 लाख से घटकर 4 करोड़ 31 लाख (कम हुए 3 लाख फॉलोअर्स)

राहुल गांधी : 72 लाख 40 हजार से घटकर 72 लाख 20 हजार (कम हुए 20 हजार फॉलोअर्स)

अरविंद केजरीवाल : 1 करोड़ 39 लाख से घटकर 1 करोड़ 38 लाख (कम हुए 1 लाख फॉलोअर्स)

अखिलेश यादव : 84 लाख 60 हजार से घटकर 84 लाख 40 हजार (कम हुए 20 हजार फॉलोअर्स)

मनीष सिसोदिया : 16 लाख 80 हजार से घटकर 16 लाख 70 हजार (कम हुए 10 हजार फॉलोअर्स)

सुब्रमनण्यम स्वामी : 73 लाख 90 हजार से घटकर 73 लाख 50 हजार (कम हुए 40 हजार फॉलोअर्स)

शशि थरूर : 67 लाख 40 हजार से घटकर 65 लाख 90 हजार (कम हुए 1 लाख 50 हजार फॉलोअर्स)

चंद्रबाबू नायडू : 40 लाख 50 हजार से घटकर 40 लाख 30 हजार (कम हुए 20 हजार फॉलोअर्स)

नीतीश कुमार : 44 लाख 30 हजार से घटकर 44 लाख 20 हजार (कम हुए 10 हजार फॉलोअर्स)

लालू यादव : 44 लाख से घटकर 43 लाख 90 हजार (कम हुए 10 हजार फॉलोअर्स)

हार्दिक पटेल : 6 लाख 7 हजार से घटकर 6 लाख 6 हजार (कम हुए 1 हजार फॉलोअर्स)

तजिंदर पाल बग्गा : 3 लाख 96 हजार से घटकर 3 लाख 93 हजार (कम हुए 3 हजार फॉलोअर्स)

शेहला रशीद : 3 लाख 72 हजार से घटकर 3 लाख 71 हजार (कम हुए 1 हजार फॉलोअर्स)

असद्दुदीन ओवैसी : 4 लाख 14 हजार से घटकर 4 लाख 12 हजार (कम हुए 2 हजार फॉलोअर्स)

सीताराम येचूरी : 6 लाख 92 हजार से घटकर 6 लाख 90 हजार (कम हुए 2 हजार फॉलोअर्स)

कांग्रेस : 44 लाख 80 हजार से घटकर 44 लाख 60 हजार (कम हुए 20 हजार फॉलोअर्स)

आम आदमी पार्टी : 47 लाख से घटकर 46 लाख 70 हजार (कम हुए 30 हजार फॉलोअर्स)

बीजेपी : 99 लाख 30 हजार से घटकर 99 लाख (कम हुए 30 हजार फॉलोअर्स)

नहीं घटे इन नेताओं के फॉलोअर्स :

अमित शाह (1 करोड़ 13 लाख), योगी आदित्यनाथ (27 लाख 80 हजार), तेजस्वी यादव( 13 लाख 10 हजार), राजनाथ सिंह (1 करोड़ 13 लाख), ममता बनर्जी (28 लाख 80 हजार), महबूबा मुफ्ती (7 करोड़ 79 हजार), कन्हैया कुमार (2 लाख 6 हजार), जिग्नेश मेवणी (1 लाख 96 हजार), मनोहर लाल खट्टर (13 लाख 50 हजार), अलका लांबा (1 लाख 13 हजार)।

(यह आकड़े inkhabar न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट से लिया गया है)

ट्विटर पर फेक अकॉउंट डिलीट होने के बाद इन अभिनेताओं के फॉलोअर्स में आई गिरावट :

अमिताभ बच्चन : 3 करोड़ 49 लाख से घटकर 3 करोड़ 45 लाख (कम हुए 4 लाख फॉलोअर्स)

सलमान खान : 3 करोड़ 41 लाख से घटकर 3 करोड़ 38 लाख (कम हुए 3 लाख फॉलोअर्स)

शाहरुख खान : 3 करोड़ 61 लाख से घटकर 3 करोड़ 57 लाख (कम हुए 4 लाख फॉलोअर्स)

आमिर खान : 2 करोड़ 36 लाख से घटकर 2 करोड़ 33 लाख (कम हुए 3 लाख फॉलोअर्स)

अक्षय कुमार : 2 करोड़ 75 लाख से घटकर 2 करोड़ 73 लाख (कम हुए 2 लाख फॉलोअर्स)

करन जौहर : 1 करोड़ 57 लाख से घटकर 1 करोड़ 55 लाख (कम हुए 2 लाख फॉलोअर्स)

अजय देवगन : 97 लाख 20 हजार से घटकर 96 लाख 20 हजार (कम हुए 1 लाख फॉलोअर्स)

ऋषि कपूर : 30 लाख 10 हजार से घटकर 30 लाख (कम हुए 10 हजार फॉलोअर्स)

वरुण धवन : 95 लाख से घटकर 94 लाख 60 हजार (कम हुए 1 लाख फॉलोअर्स)

प्रियंका चोपड़ा : 2 करोड़ 31 लाख से घटकर 2 करोड़ 27 लाख (कम हुए 4 लाख फॉलोअर्स)

दीपिका पादुकोण : 2 करोड़ 44 लाख से घटकर 2 करोड़ 42 लाख (कम हुए 2 लाख फॉलोअर्स)

आलिया भट्ट : 1 करोड़ 76 लाख से घटकर 1 करोड़ 75 लाख (कम हुए 2 लाख फॉलोअर्स)

सोनम कपूर : 1 करोड़ 22 लाख से घटकर 1 करोड़ 20 लाख (कम हुए 2 लाख फॉलोअर्स)

(यह आकड़े inkhabar न्यूज़ वेबसाइट की रिपोर्ट से लिया गया है)

Previous articleSinger Mika Singh posts video to flaunt just how rich he has become, faces condemnation
Next articleCasting director in love with model enacts hostage drama in Bhopal, attacks cops with knife