MCD चुनाव 2017: सर्वे का दावा- दिल्ली के तीनों नगर निगमों पर BJP का कब्जा, दूसरे नंबर पर AAP

0

ABP न्यूज और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, दिल्ली नगर निगम(MCD) चुनाव में तीनों नगर निगमों पर भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) भारी बहुमत से जीत रही है। जबकि, आम आदमी पार्टी(आप) दूसरे और कांग्रेस तीसरे पर जाती दिख रही है। सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ है कि एमसीडी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम को दिल्ली की जनता पसंद कर रही है।

सी-वोटर ने दावा किया है कि उन्होंने इस सर्वे में दिल्ली के सभी 272 वार्ड के लोगों से बात की है। कुल 6374 लोगों से उनकी राय जानकर ये सर्वे किया गया है। यह सर्वे इस महीने के तीसरे हफ्ते में किया गया है।

ABP न्यूज और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, 272 सीटों वाली एमसीडी में बीजेपी को 179(42 प्रतिशत) सीटें मिल सकती है। जबकि आम आदमी पार्टी को 45(27 प्रतिशत) सीट मिलने का दावा किया गया है। वहीं, कांग्रेस को मात्र 26 सीटें(20 प्रतिशत) मिलने का अनुमान लगाया गया है। जबकि, अन्य को 22(3.9 प्रतिशत) सीटें मिलता दिख रहा है।

अगर तीनों MCD की बात की जाए तो ईस्ट दिल्ली में बीजेपी को 43 सीटें(42 प्रतिशत) आप को 11(26 प्रतिशत) जबकि, कांग्रेस को मात्र 8 सीटों(22 प्रतिशत) के साथ संतोष करना पड़ सकता है। ईस्ट दिल्ली में अन्य को 2 सीटें(4.6 प्रतिशत) मिलता दिख रहा है।

जबकि, नॉर्थ दिल्ली में 104 सीटों में से बीजेपी को 76 सीटें (44.3 फीसदी) आप को 13(25 फीसदी) और कांग्रेस को 8(19.4 फीसदी) सीटें मिलने का दावा किया गया है। जबकि अन्य को 7(12 फीसदी) सीटें मिलता दिख रहा है।

वहीं, साउथ दिल्ली के 104 सीटों में से बीजेपी को 60 सीटें (39 फीसदी) सीटें आप को 21 सीटें (32 फीसदी) जबकि कांग्रेस को 10(20 फीसदी) सीटें मिल सकती है। वहीं, अन्य को 13(9 फीसदी) सीटें मिलती दिख रही है।

बता दें कि पिछले 10 साल से दिल्ली एमसीडी पर बीजेपी का कब्जा बरकरार है। इस बार 23 अप्रैल को दिल्ली एमसीडी चुनाव होना है, जबकि नतीजे 26 अप्रैल को आएंगे।

 

Previous articleModi, Paytm founder in Time’s ‘most influential people list’
Next articleUP: सहारनपुर में सांप्रदायिक तनाव, अंबेडकर शोभा यात्रा को लेकर दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी