दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए मतदान समाप्त हो गया है। मतदान समाप्त होने के बाद से सामने आया ज्यादातर एग्जिट पोल्स मुताबिक, दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बन सकती है। हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सीटें बढ़ने का भी अनुमान जताया गया है।
मतदान संपन्न होने के बाद आए तकरीबन सभी एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी (आप) की बड़ी जीत का अनुमान लगाया गया है। ‘न्यूज एक्स’ की ओर से जारी एग्जिट पोल के मुताबिक, आप को 50 से 56 सीटें और भाजपा को 10 से 14 सीटें मिल सकती हैं। इसमें कांग्रेस का खाता नहीं खुलने का अनुमान लगाया गया है।
‘रिपब्लिक टीवी’ के एग्जिट पोल बात आप 48-61, भाजपा 9-21 और कांग्रेस 0-1 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। इसी तरह ‘टाइम्स नाउ’ के एग्जिट पोल के मुताबिक आप को 44 और भाजपा को 26 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया टीवी का एग्जिट पोल भी टाइम्स नाऊ की तरह ही था।
‘टीवी9-सिसरो’ के एग्जिट पोल के अनुसार आप को 54 , भाजपा 15 और कांग्रेस को एक सीट मिलने के आसार हैं। सुदर्शन न्यूज के मुताबिक आप को 40-45 सीटें, 24-28 सीटें, कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान है।
गौरतलब है कि, दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए शनिवार को मतदान हुआ। मतगणना 11 फरवरी को होगी। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है। ऐसे में सभी दलों की तरफ से लगातार जीत के दावे किए गए हैं।