उत्तर प्रदेश सरकार सरकार के खिलाफ बिना अनुमति के प्रदर्शन की कोशिश के आरोप में राज्य के सेवानिवृत्ति आईपीएस अफसर एस. आर. दारापुरी समेत 31 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बिना अनुमति के रैली और सभा करने की कोशिश के आरोप में सेवानिवृत्ति आईपीएस अफसर एस. आर. दारापुरी समेत कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
Former IPS officer SR Darapuri & 8 others arrested by police for planning to hold a protest against UP CM Yogi Adityanath at his residence pic.twitter.com/cjQGMmSRl3
— ANI UP (@ANINewsUP) July 3, 2017
उन्होंने बताया कि पुलिस ने दारापुरी समेत आठ लोगों को तथा कुछ अन्य लोगों को चैक क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। बाकी कुछ लोग कल झाांसी में भी पकड़े गये थे। इस तरह कुल 31 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
त्रिपाठी ने बताया कि ये लोग सहारनपुर में हाल में हुए संघर्ष तथा कुछ अन्य मुद्दों को लेकर आज बगैर अनुमति के प्रदर्शन करने जा रहे थे। इनमें से कुछ लोग पुराने लखनऊ के रूमी गेट के पास, जबकि कुछ अन्य प्रेस क्लब में एकत्र हुए थे।
दारापुरी पुलिस सेवा से निवृा होने के बाद आल इण्डिया पीपुल्स फ्रंट रेडिकल से जुड़े हैं। वह वर्ष 2014 में सोनभद्र की राबट्र्सगंज लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं।