हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा का एक ट्वीट इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अपने इस ट्वीट में अनुभव सिन्हा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह को याद किया और कहा कि मनमोहन सिंह अच्छे प्रधानमंत्री थे। इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने कोरोना लॉकडाउन से जुड़ा हुआ भी एक ट्वीट किया है।
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुभव सिन्हा ने गुरुवार (7 मई) को अपने ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए लिखा कि, “मनमोहन सिंह जी अच्छे प्रधानमंत्री थे।” बता दें कि, अनुभव सिन्हा ने इस ट्वीट के बाद ट्विटर पर मनमोहन सिंह का इंडिया हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है।
मनमोहन सिंह जी अच्छे प्रधान मंत्री थे।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) May 7, 2020
इसके अलावा अनुभव सिन्हा ने लॉकडाउन पर भी अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, “लॉकडाउन से समस्या हल नहीं होने वाली थी। लॉकडाउन करके समस्या सॉल्व करनी थी।”
Lockdown से समस्या solve होने वाली नहीं थी। Lockdown करके समस्या सॉल्व करनी थी।
— Anubhav Sinha (@anubhavsinha) May 7, 2020
बता दें कि, अनुभव सिन्हा के यह दोनों ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, उनके इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतचिक्रियाएं दे रहे हैं। बता दें कि, अनुभव सिन्हा फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने के बाद भी सामाजिक मुद्दों पर बखूबी पकड़ रखते हैं। राजनैतिक मुद्दों से लेकर सामाजिक, आर्थिक हर चीजों पर अनुभव सिन्हा अकसर ट्वट करते हैं।