दिल्ली में 23 अप्रैल को होने वाले एमसीडी चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने रविवार (16 अप्रैल) को अपना संकल्प पत्र जारी किया। पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में दिल्ली के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं। संकल्प पत्र में आधुनिक मशीनों से दिल्ली की सफाई करने के वादे से लेकर 10 रुपये में खाना देने का वादा किया गया है।
photo- दैनिक भास्करमीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा का मानना है कि दिल्ली के लोगों की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए संकल्प पत्र तैयार किया गया है। दिल्ली में संकल्प पत्र जारी करते हुए दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने दिल्ली को विश्वस्तरीय बनाने का वादा किया है।
साथ यह भी दावा किया गया कि सभी वर्गों को ध्यान में रखकर संकल्प पत्र बनाया गया है। मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा निगम में वापस आई तो कोई नया टैक्स नहीं लगाया जाएगा। साथ में यह भी घोषणा की गई है कि स्टार्ट अप इंडिया में महिलाओं का भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयास किया जाएगा।
पार्टी ने अपने संकल्प पत्र में कहा है कि ‘दिल्ली नगर निगम सभी रिक्शा चालकों, ऑटो रिक्शा एवं टैक्सी ड्राइवरों, फेरीवालों, घरेलू नौकरों, दिहाड़ी मजदूरों, औद्योगिक कामगारों एवं समाज के कमजोर वर्ग के लोगों ने लिए सामाजिक सुरक्षा कार्ड जारी करेगा।
photo- aajtakजिसके तहत असंगठित क्षेत्र के ये लोग बीमा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं शिक्षा जैसी सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे। इन लोगों को उगाही और उत्पीड़न से बचाने के लिए ठोस और पुख्ता प्रबंध किए जाएंगे।’
बता दें कि दिल्ली के तीन नगर निगमों के 272 वार्ड में 23 अप्रैल को वोटिंग होने है जिसके नतीजे 26 को आएंगे। 10 वर्षों से दिल्ली के निगम पर भाजपा का कब्जा है।