ताजिया निकालने के दौरान रविवार को दो जगहों पर तनाव की स्थिति बनी। रविवार को पीरो के नगर के पीटन देवी मंदिर रोड में ताजिया जुलूस के दौरान रोड़ा फेंकने के बाद दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गयी थी। बाद में दोनों गुटों के बीच जमकर पथराव हुआ था। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
मुहर्रम के मौके पर ताजिये को दफन करने की प्रक्रिया के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के रोकने के लिए पुलिस की ओर से की गई फायरिंग में दो लोग घायल हो गये। इस दौरान जम कर पत्थरबाजी भी की गयी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय प्रशासन को दर्जनों राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी।
इसके अलावा जिलेभर में कई जगह ताजिया निकाले जाने के दौरान हिसंक झड़प की बात सामने आई। मोतीपुर में पुलिस को ताजिया निकाले जाने के दौरान खदेड़ दिया गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में कई हवाई राउण्ड फायरिंग भी की जिसके बाद जाम की स्थिति बन गई और आसपास में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा के मद्देनजर कई जगहों पर इंटरनेट सेवा बंद कर दी गयी है। वहीं, जमुई से भी मुहर्रम की जुलूस के दौरान दो समुदाय में हिंसक की झड़प हुई। जिसमें पुलिस समेत कई लोग जख्मी हो गये। डीआईजी और एसपी के नेतृत्व में पुलिस के जवान इलाके में गश्त कर रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं।