बिहार में इस समय विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक माहौल गर्म है, चुनावी रैलियां और जनसभाओं का दौर भी लगातार जारी है। इस विधानसभा चुनाव में जहां एक तरफ नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA आगे बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में महागठबंधन भी सत्ता को पाने की कोशिश कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव में प्रचार के लिए रविवार को चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। लेकिन इस बीच, विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने उनके पिछले चुनाव के दौरान वर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लगाए गए आरोपों के वीडियो जारी किया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए RJD नेता ने कहा कि, 5 साल पहले प्रधानमंत्री खुद नीतीश सरकार के घोटाले गिना रहे थे।
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता व बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव पीएम मोदी के भाषण का पुराना वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हजार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए हैं। इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए… उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हजारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए हैं।”
तेजस्वी यादव के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, उनके इस ट्वीट पर यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं।
आदरणीय नीतीश जी के शासनकाल में अब तक 30 हज़ार करोड़ के 60 बड़े घोटाले हुए है इनमें से 33 तो माननीय प्रधानमंत्री जी आज से 5 वर्ष पूर्व स्वयं गिना रहे थे। खुद सुनिए..
उसके बाद सृजन घोटाला, धान घोटाला, शौचालय घोटाला, छात्रवृति घोटाले सहित हज़ारों करोड़ के अन्य घोटाले हुए है। pic.twitter.com/qlesTUUVb1
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 31, 2020
गौरतलब है कि, बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण का मतदान हो गया गया है। पहले चरण के तहत 28 अक्टूबर को राज्य के 71 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ है। वहीं, तीन नवंबर को दूसरे चरण का मतदान 94 सीटों पर होगा। सात नवंबर को तीसरे चरण का मतदान 78 विधानसभा सीटों पर होगा। वहीं, 10 नवंबर को वोटों की गिनती होंगी।