दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले BJP में शामिल हुईं दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल

0

दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई। बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है।

साइना नेहवाल

बता दें कि, स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल खेल की दुनिया की बड़ी हस्ती हैं। वह भाजपा के लिए बड़ा चेहरा बन सकती हैं। साइना से पहले भी कई खिलाड़ियों ने भाजपा का दामन थामा है। उनमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर, रेसरल योगेश्वर दत्त और बबिता फोगाट जैसे बड़े चेहरे शामिल हैं।

हरियाणा में जन्मी 29 साल की साइना नेहवाल भारत की मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी है, जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा है। बैडमिंटन में वर्ल्ड नंबर वन रह चुकीं साइना को राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवार्ड से नवाजा जा चुका है। अभी तक साइना ने कुल 24 अंतर्राष्ट्रीय खिताब जीत चुकी हैं। वहीं, लंदन ओलिंपिक में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता था। वह साल 2009 में दुनिया की दूसरी और साल 2015 में दुनिया की पहले नंबर की खिलाड़ी बनी थीं।

बता दें कि, दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर आठ फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होनी है। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी (आप) और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच है। हालांकि, कांग्रेस की स्थिति भी पिछले चुनाव के मुकाबले मज़बूत लग रही है।

Previous articleकर्नाटक के मंत्री ने किया अनुराग ठाकुर के बयान का समर्थन, बोले- ‘राष्ट्र विरोधियों को गोली मिलनी चाहिए न कि बिरयानी’
Next articleअर्थव्यवस्था को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर साधा निशाना