केंद्र में बैठी नरेंद्र मोदी सरकार ने बीजेपी के राज्यसभा सांसद राजीव चंद्रशेखर की मदद से अंग्रेजी समाचार चैनल ‘रिपब्लिक टीवी’ की स्थापना करने वाले अर्नब गोस्वामी के पिता की मौत हो गई है। गोस्वामी के पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) मनोरंजन गोस्वामी का गुरुवार (8 नवंबर) रात मुंबई में निधन हो गया। मनोरंजन गोस्वामी के निधन पर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने शोक व्यक्त किया है।
उपराष्ट्रपति कार्यालय से ट्विटर हैंडल से एम वेंकैया नायडू के हवाले से ट्वीट कर कहा गया है, “जागरूक पत्रकार, साहित्यकार, राष्ट्रवादी चिंतक कर्नल मनोरंजन गोस्वामी जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं।उनके निधन से असम के साहित्य जगत में अपूरणीय रिक्ती अाई है। ईश्वर गतात्मा को चिर शांति दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों, पाठकों को धैर्य दें।”
जागरूक पत्रकार, साहित्यकार, राष्ट्रवादी चिंतक कर्नल मनोरंजन गोस्वामी जी के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करता हूं।उनके निधन से असम के साहित्य जगत में अपूरणीय रिक्ती अाई है। ईश्वर गतात्मा को चिर शांति दें और उनके परिजनों और प्रशंसकों, पाठकों को धैर्य दें।
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) November 9, 2018
वहीं, केंद्रीय राज्यमंत्री जितेन्द्र सिंह ने भी ट्वीट कर मनोरंजन गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अदनान सामी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
Heartfelt condolences to #ArnabGoswami on the sad demise of his father Colonel Manoranjan Goswami.
Prayers to the departed soul.ॐ शांति pic.twitter.com/0ji9KqFvi1
— Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) November 9, 2018
My deepest heartfelt condolences to Arnab Goswami on the sad demise of his dear father. It’s extremely tragic to lose a parent. May he rest in peace…
Love & duas.??@republic— Adnan Sami (@AdnanSamiLive) November 8, 2018
बताया जा रहा है कि मनोरंजन गोस्वामी के पार्थिव शरीर को शाम असम के गुवाहाटी ले जाया जाएगा जहां उनका अंतिम संस्कार होगा। मनोरंजन गोस्वामी केंद्र में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सदस्य रहे हैं और वह बीजेपी के टिकट पर गुवाहाटी से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। हालांकि वह हार गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक मनोरंजन के पुत्र अर्नब गोस्वामी ने कहा कि उनके पिता का रात 12:45 पर मुंबई में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
आपको बता दें कि हाल ही में केंद्र सरकार ने अर्नब गोस्वामी को तोहफा देते हुए नई दिल्ली में मौजूद नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नया सदस्य बनाने का ऐलान किया था। अर्नब के अलावा तीन और लोगों को इस प्रतिष्ठित संस्थान का सदस्य बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक, तीन मूर्ति एस्टेट में सभी प्रधानमंत्रियों के लिए एक संग्रहालय बनाने के कदम का विरोध करने वाले चार सदस्यों की जगह पर इनकी नियुक्ति की गई है।