प्रियंका चोपड़ा के ‘भारत’ छोड़ने पर तिलमिला उठे सलमान खान, अब कभी न साथ काम करने की खाई कसम

0

बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपने अभिनय और हुस्न का जलवा बिखेरने वाली देसी गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अब्बास अली जफर की फिल्म ‘भारत’ छोड़ दी है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने यह फिल्म निक जोनस से शादी के चलते छोड़ी है। बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास ज़फर ने भी अपने आधिकारिक हैडल से ट्वीट कर प्रियंका के फिल्म छोड़ने को कन्फर्म किया है।

फिल्म निर्देशक अली अब्बास जफर ने शुक्रवार(27 जुलाई) को प्रियंका चोपड़ा के फिल्म ‘भारत’ से बाहर होने की घोषणा की। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हां प्रियंका चोपड़ा अब ‘भारत’ का हिस्सा नहीं हैं और इसकी वजह बहुत खास है, उन्होंने हमें ऐन मौके पर इसे छोड़ने के बारे में बताया और हम उनके लिए बहुत खुश हैं। ‘भारत’ की टीम की तरफ से प्रियंका चोपड़ा को बहुत सारा प्यार और शुभकामनाएं।’

बॉलीवुड लाइफ.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका चोपड़ा के इस तरह अचानक फिल्म छोड़ने से सलमान खान गुस्से में हैं। उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि प्रियंका ने अचानक इतना बड़ा फैसला ले लिया। ख़बर के मुताबिक, सूत्र ने बताया है कि सलमान खान प्रियंका के इस फैसले से इतना तिलमिला उठे हैं कि उन्होंने देसी गर्ल के साथ दोबारा कभी काम न करने का फैसला किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रियंका और सलमान के रिश्ते कभी भी बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। दोनों ने एक साथ कुछ फिल्मों में काम जरूर किया है लेकिन इनके बीच हमेशा कोल्ड वॉर चलती रही है। प्रियंका ने 2007 में सलमान खान के भाई सोहेल खान की फिल्म मैं और मिसेज खन्ना करने से मना कर दिया था।

रिपोर्ट के मुताबिक प्रियंका, सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान की भी अच्छी दोस्त हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत अच्छा रिश्ता साझा करती हैं और अर्पिता के कहने पर पर ही सलमान ने फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका को कास्ट किया था। जब अर्पिता ने भाईजान को भारत के लिए प्रियंका के नाम का सुझाव दिया तो वो खुद भी इंकार नहीं कर पाए, साथ ही सलमान खान खुद भी सारी चीजें भुलाकर नई शुरूआत करना चाहते थे।

बता दें कि जब प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म ‘भारत’ साइन की थी तब सलमान खान ने खुद टि्वटर के जरिए खुशी जताई थी। सलमान ने ट्वीट करते हुए लिखा था, ‘प्रियंका चोपड़ा आपकी घर वापसी का स्वागत है। जल्दी मिलता हूं। वैसे हमारी फिल्म हिंदी है।’

सलमान खान के इस ट्वीट का प्रियंका ने भी झट से जवाब दिया था। प्रियंका ने सलमान के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा था, ‘यूपी बरेली की पली बड़ी हूं जनाब… हमेशा से देसी गर्ल… ‘भारत’ का हिस्सा बनकर खुशी है मुझे और आप सबसे सेट पर मिलती हूं।’

वहीं, दूसरी ओर अफवाहें चल रहीं है प्रियंका ने फिल्म ‘भारत’ इसलिए छोड़ी है क्योंकि वह इस समय अनचाहे गर्भ से गुज़र रही है। इसी बीच बॉलीवुड पत्रकार असजिद नज़ीर ने ट्वीट करते हुए लिखा, प्रियंका चोपड़ा गर्भवती हैं और वह निक जोनस से शादी करने वाली है इसकी अफवाहे तेजी से चल रही है।

वही, दूसरी ओर ख़बर है कि प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से सगाई कर ली है। बताया जा रहा है कि इस सगाई से दोनों काफी खुश हैं और अपनी शादी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यूएस मीडिया ने भी प्रियंका और निक की सगाई की खबरों को कन्फर्म कर दिया है। प्रियंका और निक इसी साल शादी कर सकते हैं। फिलहाल, अभी दोनों की ओर से आधिकारिक टिप्पणी आनी बाकी है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी। एक ‘इनसाइडर’ के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।हालांकि दोनों को काफी समय से एक दूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा जाता रहा है।

Always holding each other’s hands ?

A post shared by ❤️PRI&NICK❤️ (@choprajonas) on

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पिछले कुछ महीनों से लगातार एक-दूसरे की तस्वीरें पोस्ट करते रहे हैं। निक जोनास पिछले महीने प्रियंका चोपड़ा के साथ मुंबई विजिट पर थे, जहां उन्होंने प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से एक होटल में मुलाकात भी की थी। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा मुंबई में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की सगाई में भी निक जोनास के साथ पहुंची थीं।

Previous articleKerala mother forces 16-year-old daughter, Class 11 student, into sex, arrested with four others.
Next articleकेंद्रीय और राज्य सूचना आयोगों में खाली पदों से सुप्रीम कोर्ट चिंतित, पूछा- कितने समय के भीतर नियुक्तियां हो जाएंगी?