हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा: मंडी में भूस्खलन से 6 की मौत, कई घायल

0

हिमाचल प्रदेश में भीषण हादसा हुआ है। राज्य के मंडी जिले में मनाली-पठानकोट एनएच 154 पर देर रात भूस्खलन की चपेट में आने से निगम की एक बस एक किलोमीटर नीचे खाई में गिर गई। इस हादसें में बस में सवार 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

(HT Photo)

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, यह हादसा देर रात एनएच 154 पर उस समय हुआ जब कई वाहन भूस्खलन की चपेट में आ गए। फिलहाल प्रशासन के द्वारा राहत और बचाव कार्य जारी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूस्खलन की चपेट में आने से एक चार मंजिला इमारत भी ढह गई।

बता दें कि मंडी जिले में लगातार बारिश जारी होने की वजह से भूस्खलन का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने खराब मौसम को देखते हुए पूरे जिले में चेतावनी जारी कर दिया है। जिले के लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने और पहाड़ियों पर सड़कों पर वाहन नहीं खड़ी करने की हिदायत दी गई है।

किसी भी आपातकाल की स्थिति में जिला प्रशासन या स्थानीय पुलिस थाना को फौरन सूचित करें। आपातकाल सहायता नंबर 1077 है। प्रशासन के अनुसार कई दिनों से भारी बारिश के कारण राज्य के कई पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटना सामने आ रही है। बता दें कि मंडी के अलावा उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में भी भू-स्खलन से 3 लोगों की मौत हो गई है।

Previous article2 cops injured during search operation in Kashmir
Next articleSupreme Court refuses to accept fresh plea against triple talaq