फोर्ब्स लिस्ट में दीपिका वर्ल्‍ड की 10 सबसे महंगी एक्‍ट्रेसेस में शामिल

0

कुछ दिनों पहले दीपिका को संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ के लिए उन्हें लगभग 12 करोड़ रुपये ऑफर हुए हैं। लेकिन अब खबर आई है कि दीपिका अब विश्व की सबसे महंगी एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई हैं। फोर्ब्स मैगजीन की  जारी की गई लिस्ट में दीपिका दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में 10वीं पोजिशन पर हैं।

हालांकि माना जा रहा था कि प्रियंका चोपड़ा भी इसमें शामिल होंगी लेकिन फोर्ब्स की लिस्ट में बाज़ी मारी हैं बॉलिवुड की मस्तानी ने। दीपिका हॉलिवुड में अपना “xXx: Return of Xander Cage”.में विन डीज़ल के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। जो 2017 में रिलीज़ होगी।

इस लिस्ट में शामिल इन 10 अभिनेत्रियों की कुल कमाई 1357 करोड़ रुपए है। दीपिका की फिल्म बाजीराव मस्तानी पिछले साल सुपर हिट हुई जिस्से दीपिका की कमाई में ज़बरदस्त ईजाफा हुआ है।
इसमे एक जून 2015 से लेकर 1 जून 2016 तक की कमाई का आकलन किया गया है। जिसमें एजेंट फीस और टैक्स भी शामिल है।

फोर्ब्स की इस लिस्ट में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेंस को साल 2016 में दुनिया में सबसे ज्यादा मेहनताना पाने वाली अभिनेत्री बताया गया। लॉरेंस लगातार दूसरे साल इस लिस्ट में टॉप पर हैं।

हंगर गेम्स सीरीज की फिल्मों के लिए मशहूर लॉरेंस की इस साल की कमाई 46 मिलियन डॉलर रही। हालांकि 2015 की तुलना में इसमें 11.5 फीसदी कमी देखने को मिली है। उनकी आने वाली फिल्म ‘पैसेंजर्स’ के लिए उन्हें बड़ा मेहनताना मिलने की खबर है।

 

 

Previous articleThree arrested for journalist’s murder in Gujarat
Next articleCabinet clears bill on surrogate motherhood