मिनी स्कर्ट के कारण महिला को मिस करनी पड़ी अपनी फ्लाइट

0

एक महिला को अपनी फ्लाइट सिर्फ इस कारण मिस करनी पड़ी क्योंकि वो मिनी स्कर्ट पहन रखी थी। दरअसल एक निजी एयरलाइंस इंडिगो की मुंबई से दिल्ली आ रही फ्लाइट में महिला यात्री को नहीं चढ़ने दिया गया क्योंकि उसकी स्कर्ट छोटी थी।

फ्लाइट स्टाफ के मुताबिक महिला ने जो शॉर्ट ड्रेस पहन रखी थी वो जरूरत से ज्यादा छोटी थी और अश्लील कपड़े पहन कर वे विमान में सफर नहीं कर सकती हैं। इस वजह से महिला को फ्लाइट मिस करनी पड़ी।

अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार बाद में जब महिला यात्री ट्राउजर पहनकर आई तब रोकने वाले इंडिगो एयरलाइंस के स्टॉफ ने उसे दूसरी फ्लाइट में बिठा कर रवाना किया।

वहीं इस घटना को लेकर एक सहयात्री ने बताया कि वे सभी मुंबई के छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह 2.40 बजे कनेक्टिंग फ्लाइट का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान वहां हंगामा होने लगा। एक महिला रो रही थी और इंडिगो के तीन लोग उसे फ्लाइट में जाने से रोक रहे थे।

जबकि यात्री का कहना है कि उसने एक फ्रॉक पहनी थी और दोहा एयरपोर्ट पर उसे किसी ने नहीं रोका था। वहीं एक अन्य पैसेंजर ने आरोप लगाया कि उन्‍होंने महिला के पक्ष में बात की तो स्‍टाफ ने उनके साथ भी बदसलूकी की।

दूसरी ओर इंडिगो स्‍टाफ का कहना है कि महिला पैसेंजर उनके नियमों से वाकिफ थी। एक ई-मेल में कंपनी ने कहा कि उन्हें खेद है कि महिला पैसेंजर को मुंबई एयरपोर्ट पर इस तरह के बर्ताव का सामना करना पड़ा।

दरअसल पीड़ित महिला इंडिगो स्टाफ की रिश्तेदार थी। उसकी बहन एयरलाइंस में काम करती है।

कंपनी की गाइडलाइंस के मुताबिक एम्पलॉय या उनकी फैमिली के मेंबर (परमिट पर ट्रेवल करने वाले) को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना होता है, और कथित तौर पर महिला ने उचित ड्रेस नहीं पहनी थी।

 

 

Previous article100,000 Punjabi youth to be trained for jobs in Gulf
Next article11 dead as refugee boats sink in Aegean: Greece