भाजपा सांसद की दबंगई अस्पताल में डॉक्टर के साथ की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

0

भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर करवर में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डॉक्टर और स्टाफ पर मारपीट करने का सीसीटीवी वीडियो फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में हेगड़े हॉस्पिटल में जमकर मारपीट करते नज़र आ रहें हैं

दक्षिण कर्नाटक के सिरसी शहर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में सांसद अनंत हेगड़े की मां भर्ती थीं। हॉस्पिटल जाने पर उनके किसी रिश्तेदार ने बताया कि डॉक्टर उनकी मां की ठीक तरह से देख रेख नहीं कर रहे हैं। फिर क्या था नेताजी को गुस्सा आया और आक्रोशित होकर हॉस्पिटल के कर्मचारियों और डॉक्टरों के साथ हाथपाई कJ डाली।

डॉक्टरों ने विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। मामले में फिलहाल कोई औपचारिक शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है।

देखें भाजपा सांसद की मारपीट की वीडियो:

Previous articleJNU serves notice to student union chief over protests at admin block
Next articleAction against Delhi LG Anil Baijal’s imposters on Twitter