50 युवा संगीतकारों को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री द्वारा मिला सुब्बुलक्ष्मी फेलोशिप

0

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महान दिवंगत गायिका एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी की जन्मशती के चार-दिवसीय उत्सव के समापन अवसर पर 50 युवा एवं होनहार कर्नाटक और हिंदुस्तानी संगीतकारों को संगीत फेलोशिप प्रदान करी।

‘श्री क्षणमुखानंद भारत रत्न डॉक्टर एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी फेलोशिप’ पाने वाले हर व्यक्ति को करीब तीन साल के लिए लगभग 1,00,000 रुपये का वार्षिक अनुदान मिलता है। इसके बाद गायकों और वाद्ययंत्र वादकों के लिए नए युवाओं का चयन भी किया जाता है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि,”सुब्बुलक्ष्मी शास्त्रीय संगीत की मूल आत्मा थीं और उन्होंने देश से सभी संभव सम्मान पाए हैं, लेकिन इसके बावजूद विशुद्ध सादगी और सरल भव्यता की उत्कृष्ट छवि थीं।”

उन्होंने बताय़ा,”भारतीय संगीत जल्द शुरुआत करने के बावजूद आज अपनी शुद्धता को खोए बिना नवाचार का साक्षी है। इलेक्ट्रॉनिक युग संगीत समारोहों के लिए नए आयाम लेकर आया है।”

इससे पहले मुख्यमंत्री ने क्षणमुखानंद सभा के बनाए हुए सुब्बुलक्ष्मी फोटो प्रदर्शनी के एक गलियारे का दौरा किय़ा था, और सुब्बुलक्ष्मी की 5.6 फुट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की थी।

(IANS)

Previous articleHimachal Pradesh gears up for world’s toughest off-road women cycling event
Next articleUN Secretary General criticises Hungary for actions against migrants