सोनिया गांधी की बिहार के भागलपुर और गया में चुनावी रैलियां आज

0

आज शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बिहार के भागलपुर और गया में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगी। चुनावी तारीखों की घोषणा के बाद सोनिया गांधी की यह पहली रैली होगी। इससे पहले महागठबंधन रैली में पटना के गांधी मैदान में सोनिया, नीतीश कुमार और लालू यादव एक साथ दिखे थे।

इससे पहले एनडीए गठबंधन के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के बांका में शुक्रवार को एक चुनावी सभा को संबोधित किया था।

बिहार के इन चुनावों में कांग्रेस जेडीयू-आरजेडी महागठबंधन के साथ 41 सीटों पर लड़ रही है।
सोनिया गांधी अपने प्रचार अभियान के तहत भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में रैली को संबोधित करेंगी। यहां पहले चरण में 12 अक्टूबर को वोटिंग होनी है।

Previous articlePolitics over Dadri killing: Kejriwal stopped from entering village
Next articlePolice file supplementary charge sheet against Somnath Bharti