हेमा मालिनी के विवादित बोल, कहा- मुम्बई में बढ़ती हुई आबादी की वजह से हुआ कमला मिल हादसा

0

मुंबई के कमला मिल कंपाउंड में लगी भीषण आग पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसी घटनाएं ज्यादा जनसंख्या होने के कारण होती हैं और सुझााव दिया कि हर शहर के लिए जनसंख्या को सीमित कर देना चाहिए।

Photo Courtesy: PTI

हेमा मालिनी ने कहा, “ऐसा नहीं है कि पुलिस अपना काम नहीं कर रही है। उन्होंने बहुत बढ़िया काम किया, लेकिन पॉपुलेशन बहुत ज्यादा है। बॉम्बे जहां खत्म होता है, वहां से दूसरा शहर शुरू होना चाहिए, लेकिन शहर बढ़ता जा रहा है। पॉपुलेशन पर कंट्रोल होना चाहिए। शहर में पॉपुलेशन की लिमिट तय होनी चाहिए। उससे ज्यादा होने पर लोगों को दूसरे शहर में भेजना चाहिए।”

बृहन्मुंबई महानगरपालिका बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि इस आग में 14 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। आपको बता दे कि मुंबई के कमला मिल्स कम्पाउंड में स्थित एक रेस्तरां में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। जब रेस्तरां में आग लगी, तब वहां एक जन्‍मदिन की पार्टी चल रही थी। इस हादसे में ज्‍यादातर लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है।

कमला मिल्स हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीएमसी के पांच अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस मामले में बीएमसी के पांच अधिकारियों को निलंबित किया गया है। वहीं, मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) आयुक्त अजॉय मेहता को मामले की जांच का आदेश दिया गया।

Previous articleलखनऊ: मदरसे में कैद 51 लड़कियों को पुलिस ने छुड़ाया, संचालक गिरफ्तार
Next articleAAP ने राज्यसभा के लिए बड़े नामों से किया संपर्क, कुमार विश्वास रेस से बाहर