कच्ची गोभी, कुछ मूली और टमाटर से होता है इस मुख्यमंत्री का लंच

10

इरशाद अली 

मैंने अपने जीवन में बहुत सारे मुख्यमंत्री अब तक देखें है। उनको देखना, उनसे मिलना किसी दुर्लभ घटना से कम नहीं होता। किसी मुख्यमंत्री का जीवन एक बड़े उत्सव की तरह से होता है जहां हर समय मेला लगा होता है। मुख्यमंत्री जब चलता है तो एक कफिला अपने साथ लेकर चलता है, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था इतनी चाकचैबंद होती है कि परिंदा भी पर ना मार सके।

आम जन किसी मुख्यमंत्री को छू सके ये आसमान के तारे तोड़ लेने के बराबर है। लेकिन एक अपवाद मैं पिछले कई महीनों से यहां दिल्ली में रहकर देख रहा हूं कि यहां का मुख्यमंत्री किसी भी चैराहे पर, किसी भी भीड़ में किसी भी समारोह में इतनी आसानी से ना सिर्फ देखा जाता है बल्कि आम लोगों के बीच उनसे मिलता हुआ बातें करता हुआ हमें दिखाई देखा है जो ना सिर्फ नकली बने हुए मुख्यमंत्री के छदम् कद को तोड़ता है बल्कि इन बातों से बेपरवाह लोगों को लगातार जानने के लिये हरदम नये-नये प्रयोग करता हुआ दिखाई देता है। अगर हम उत्तर प्रदेश के कद्दावर मंत्री आजम खां के शब्दों में कहे तो वो लोगों के दिलों के मुख्यमंत्री है।

जी हां ये बात अरविन्द केजरीवाल के बारे में हो रही है। वो जितनी सहजता से लोगों के बीच होते है उतनी ही सहजता से एक मुख्यमंत्री के ओहदे पर रहने वाला व्यक्ति अपनी रोजमर्रा जिन्दगी के दूसरे कामों को अंजाम देता है।

उनको करीब से जाने वाले लोग जानते है कि अरविन्द केजरीवाल का जीवन आडम्बरों से परे चीजों को आसान बनाने के नजरिये के साथ शुरू हुआ और लगातार बढ़ती हुई कामयाबी के साथ अरविन्द अपने ज़मीन से जुडे़ हुए अहसास को खत्म नहीं होने देते।

आज की दोपहर किसी कार्यवश जब उनके आवास पर कुछ लोग उनसे मिलने गए  तो उन्होंने पाया कि वे आपको अपने साथ उसी खाने में शरीक होने के लिये बोलते है जो वो खुद कर रहे होते है।

दोस्तों अगर आप किसी अन्य मुख्यमंत्री या केंद्रीय मंत्री के साथ लंच कर रहे होते तो यकिनन बेहतरीन पकवान, शानदार व्यजंन और तरह-तरह की लजीज रेसिपीज़ आपके नसीब में होती लेकिन अगर आपको गलती से अरविन्द केजरीवाल के साथ लंच करना पड़ जाए तब आपके हिस्से होगी थोड़ी सी कच्ची गोभी, कुछ मूली और टमाटर थोड़े खीरे और कुछ स्लाइस चकुन्दर की।

जी हां ये एक मुख्यमंत्री का दोपहर का खाना है। मुख्यमंत्री महोदय ने बताया कि कच्ची गोभी, टमाटर, मूली जैसी सब्ज़ियाँ खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायता तो मिलती ही है लेकिन यह उन्हें स्वस्थ रहने में भी काफी मदद करती हैं

आज जब हमारे मंत्री और मुख्यमंत्री जैसे लोग देश को भी खा जाने पर आमादह है तब उन्हीं के बीच का एक इतना बड़ा नेता ऐसे सहज तरीके से जीता हुआ दिखता है तो सच में यकिन होता है कि ये देश जरूर बदलेगा।