जानिए, आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन के सवाल पर क्या बोलीं दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित

0

दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) के साथ गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि हाई कमान जो भी निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार होगा।

File Photo: PTI

समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि हाई कमान जो भी निर्णय लेगा वह हमें स्वीकार होगा। बता दें कि, शीला दीक्षित दिल्ली की तीन बार सीएम रही हैं। बता दें कि, पिछले कुछ समय से यह खबर सुर्खियों में बनी हुई है कि 2019 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को हराने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस एक साथ आ सकती है।

बता दें कि अभी हाल ही में द्रमुक नेता एम के स्टालिन ने भी दिल्‍ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके निवास पर मुलाकात की थी। इस मुलाकात के दौरान स्टालिन ने केजरीवाल से कहा था कि ‘आप अपने मन में कांग्रेस के प्रति कोई नकारात्मक रवैया ना रखें, आज देश को महागठबंधन की जरूरत है और इस महागठबंधन में आपकी भूमिका है।’

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के गठबंधन की चर्चा कुछ महीनों पहले भी सुर्खियों में आई थी लेकिन दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इसका पुरजोर खंडन किया था। यही नहीं आप और कांग्रेस के बीच रिश्तों में बड़ी खटास तब ज्यादा बढ़ गई थी, जब अगस्त महीने में दिल्ली के जंतर-मंतर पर राष्ट्रीय जनता दल ने एक विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया और कांग्रेस की तरफ से यह शर्त रख दी गई कि राहुल गांधी अरविंद केजरीवाल के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। इसी कारण अरविंद केजरीवाल के भाषण देने के एक घंटे बाद राहुल गांधी मंच पर आए थे।

Previous articleVIDEO: भविष्य में कपिल शर्मा के साथ काम करने को लेकर पूछे गए सवाल पर देखिए क्या बोले उनके को-स्टार सुनील ग्रोवर
Next articleकांग्रेस ने असम और गुजरात के सीएम को उनकी गहरी नींद से जगा दिया है, लेकिन पीएम अभी भी सो रहे हैं, हम उनको भी जगाएंगे: राहुल गांधी