सोशल मीडिया पर उड़ी महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अफवाह, #DhoniRetires ट्रेंड होने पर भड़कीं साक्षी ने दिया करारा जवाब, बाद में डिलीट किया ट्वीट

0

टीम के पूर्व कप्तान और इस समय संन्यास की चर्चा का केंद्र बनने वाले अनुभवी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने एक बार फिर से धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की खबरों का खंडन किया है।

धोनी

दरअसल, बुधवार रात को अचानक टि्वटर पर धोनी के रिटायमेंट की खबरें ट्रेंड करने लगीं। #DhoniRetiers टॉप ट्रेंड में आ गया। पर जल्द ही उनकी पत्नी साक्षी ने मोर्चा संभाला और धोनी की रिटायरमेंट की खबरे उड़ा रहे लोगों का करारा जवाब दिया। हालांकि, बाद में साक्षी ने वह ट्वीट अपने हैंडल से डिलीट कर दिया। इससे महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर सस्पेंस और बढ़ गया है।

साक्षी ने अपने ट्वीट में लिखा था, “यह सब सिर्फ अफवाह है! मैं समझ सकती हूं कि लॉकडाउन ने लोगों को मानसिक रूप से अस्थिर कर दिया है! #DhoniRetires’ ट्वीट करने वालों जाओ अपना काम करो।” हालांकि, उन्होंने कुछ मिनट बाद ही इस इस ट्वीट को डिलीट भी कर दिया।

बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है जब साक्षी ने धोनी के संन्यास की खबरों का खंडन किया है। पिछले साल सितंबर में भी उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया था। साक्षी ने ट्विटर पर लिखा था, “इसे अफवाह कहते हैं।”

गौरतलब है कि, धोनी ने बीते साल जुलाई में न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के बाद से कोई मुकाबला नहीं खेला है। इसके बाद से ही क्रिकेट जगत में उनके करियर को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। हालांकि, धोनी या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Previous articleNo train or bus fares to be charged from migrant workers, those found walking immediately be taken to shelters and provided food and all facilities: Supreme Court
Next articleसुप्रीम कोर्ट का आदेश- प्रवासी मजूदरों से न लें बस-ट्रेन का किराया, सरकार मुहैया कराएं खाना