कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों काफी परिपक्व नजर आ रहे हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों के साथ जुड़ने की ज्यादा से ज्यादा कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी की लगाता फैन फॉलोइंग में इजाफा देखने को मिल रहा है। इसका ताजा नमूना सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के मौके पर देखने को मिला।
दरअसल, राहुल गांधी को उनकी एक सबसे बड़ी फैन मिल गई हैं। ये फैन हैं बेंगलुरू में रहने वाली दिपाली की दादी मां। दादी राहुल गांधी की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं जिनकी उम्र 107 वर्ष है। दादी मानती हैं कि राहुल एक सुंदर नेता हैं। वे राहुल गांधी से मिलना भी चाहती हैं।
जी हां, सोमवार का ट्विटर पर दीपाली सिकंद नाम की एक यूजर ने अपनी 107 साल बुजुर्ग नानी के जन्मदिन पर बर्थडे केक काटती उनकी तस्वीर शेयर की। इसमें दीपाली ने बताया कि उनकी नानी राहुल गांधी से एकबार मिलना चाहती हैं। राहुल गांधी ने भी दादी को निराश नहीं किया। राहुल हालांकि, उनसे मिलने तो नहीं जा पाए, लेकिन ट्वटिर पर दीपाली की नानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उन्हें फोन भी किया।
दीपाली सिंकद ने ट्विटर पर अपनी दादी की केक काटते हुए एक तस्वीर पोस्ट की और ट्वीट में लिखा, ”आज मेरी दादी का 107वां जन्मदिन है। उनकी बस एक ख्वाहिश है- राहुल गांधी से मुलाकात। जब मैं इसकी वजह पूछती हूं तो वो फुसफुसाते हुए बताती हैं- वो (राहुल) हैंडसम है।”
Today my grandmother turned 107. Her one wish. To meet @OfficeOfRG Rahul Gandhi ! I asked her why? She whispers … He's handsome ! pic.twitter.com/k3wUaSMKfE
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
इस पर राहुल ने रिट्वीट करते हुए लिखा, ‘डियर दीपाली, अपनी खूबसूरत नानी को जन्मदिन और क्रिसमस की शुभकामनाएं दें और मेरी तरफ से उन्हें गले भी लगाएं।’
Dear Dipali, Please wish your beautiful grandmother a very happy birthday and a merry Xmas. Please also give her a big hug from me. Best, Rahul. https://t.co/lcp8NUa8Di
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 25, 2017
राहुल के इस ट्वीट पर दिपाली लिखती हैं, ”राहुल ने दिन बना दिया। दादी मुस्कुरा रही हैं। राहुल गांधी ने मेरी दादी को जन्मदिन की मुबारकबाद दी। ये होती है सच्ची मानवता। आप सबकी दुआ के लिए शुक्रिया।”
And as if this was not enough @OfficeOfRG Mr.Gandhi called and personally wished my Nani!! This is #TrueHumaness. Thank you all of you for the blessings for her . Each one of them matter. https://t.co/ftvZ1pmhsJ
— Dipali Sikand (@SikandDipali) December 25, 2017
बताया जा रहा है कि इसके बाद राहुल ने खुद दीपाली की नानी को फोन करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।