जयपुर के मेयर का विवादित बयान, कहा- जिन्हें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत नहीं गाना वह पाकिस्तान चले जाएं

0

देश के सिनेमाघरों में राष्ट्रगान पर चल रहें सियासत घमासान के बीच अब जयपुर नगर निगम ने बड़ा फैसला लिया है।  जयपुर नगर निगम में सभी अधिकारियों को सुबह के वक्त राष्ट्रगान और शाम के वक्त राष्ट्रगीत गाने का फरमान सुनाया है, जिसका विरोध भी शुरु हो गया है।

फोटो- ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नगर निगम के इस फैसले के बाद जयपुर के मेयर अशोक लाहोटी ने कहा कि जिन्हें राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत नहीं गाना वह पाकिस्तान चले जाएं। उनके इस बयान के बाद एक मुस्लि‍म काउंसलर ने कहा कि किसी के बाप का देश नहीं है, मुस्लि‍म काउंसलर ने इस फैसले का भी विरोध किया। उनके अनुसार यह फैसला समाज को तोडऩे और असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए किया गया है।

बता दें कि राजस्थान में एक नगर निगम ने नया आदेश जारी किया है, आदेश के अनुसार नगर निगम के सभी अधिकारियों को सुबह के वक्त राष्ट्रगान गाने का आदेश मिला है।

जबकि ड्यूटी खत्म होने के बाद शाम के वक्त राष्ट्रगीत गाना होगा। ये आदेश सोमवार यानी 30 अक्टूबर को जारी किया गया है, जबकि इसे लागू करने की तारीख 31 अक्टूबर रखी गई है।

निर्देश के बाद मंगलवार(31 अक्टूबर) को जयपुर नगर निगम के मुख्यालय में कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाया, इस दौरान नगर निगम के मेयर अशोक लाहोटी भी साथ में थे। लाहोटी ने कहा, ‘दिन की शुरुआत और अंत राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत से हो, इससे अच्छा कुछ नहीं हो सकता। इससे सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी।’

ख़बरों के मुताबिक, सोमवार को जयपुर नगर निगम कार्यालय से जारी किए गए आदेश में लिखा गया है, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, सामूहिकता की भावना जगाने और काम के लिए अच्छा माहौल बनाने के लिए लिए निगम नई पहल शुरू करने जा रहा है। नगर निगम मुख्यालय पर स्पीकर के साथ सभी को राष्ट्रगान व राष्ट्रगीत गाना होगा।

आदेश में कहा गया है कि ऑफिस पहुंचने पर सुबह के वक्त सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को पहले राष्ट्रगान गाना होगा। इसका समय 9.50 तय किया गया है, यानी ऑफिस शुरू से पहले सभी को राष्ट्रगान गाना होगा। इसके बाद जब सभी की ड्यूटी खत्म हो जाएगी तो शाम में 5.55 बजे राष्ट्रगीत गाना होगा।

Gau Rakshak Ashoo Mongia on #JantaKaConclave. Full session to be up soon.

Posted by Janta Ka Reporter on Monday, 30 October 2017

Previous articleJournalist Vinod Dua calls Twinkle Khanna ’embarrassed wife’
Next articleशर्मनाक: यूपी के रामपुर में भाई के साथ जा रही युवती के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, FIR दर्ज