उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद: गाजियाबाद में बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के चार सदस्यों को मारी गोली, तीन की मौत; एक की हालत गंभीर

0

देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में देर रात बदमाशों ने कपड़ा व्यापारी के घर में घुस कर एक परिवार के 4 सदस्यों को गोली मार दी। इस वारदात में 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला की हालात गंभीर बनी हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना लोनी क्षेत्र स्थित मेन बाजार की है। जिले के आला अधिकारी घटना स्थल का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

गाजियाबाद
फोटो: ANI

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लोनी के मेन बाजार में रियाज कपड़े वाले के यहां बदमाश डकैती के इरादे से पहुंचे। इस दौरान उन्होंने 70 साल के रईसुद्दीन, उनके 30 के बेटे अजहर और 28 साल के बेटे इमरान की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके अलावा रईसुद्दीन की 65 साल की पत्नी फातिमा को भी गोली मारी। उन्हें गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घर से बदमाश क्या ले गए हैं इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मौका मुआयना किया। इसके बाद फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि देर रात कपड़ा व्यापारी रियाजुद्दीन के घर में घुसे बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। विरोध करने पर उन्होंने माता-पिता सहित दो बेटों को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, रियाजुद्दीन की पत्नी की हालत गंभीर है।

Previous articleदिल्ली: सोशल मीडिया स्टार हिमांशी गांधी ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदकर की आत्महत्या, यमुना नदी से बरामद हुआ शव
Next articleमहिला पार्टी कार्यकर्ता के साथ कथित बलात्कार के आरोप में केरल के 2 माकपा नेता गिरफ्तार, पार्टी ने दोनों नेताओं को किया बर्खास्त