“ये कौन उल्लू का पट्ठा है”, जी न्यूज़ के लाइव टीवी डिबेट में BJP प्रवक्ता संबित पात्रा से बोले कांग्रेस नेता; शो को छोड़ा

0

पूर्वी लद्दाख में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के कुछ ही दिनों बाद प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार (3 जुलाई) को अचानक लेह पहुंचे। उनके अचानक हुए इस दौरे से हर कोई हैरान रह गया। यहां उन्होंने थलसेना, वायुसेना और आईटीबीपी के जवानों से बातचीत की। बता दें कि, दोनों देशों के बीच सैन्य स्तर से लेकर कूटनीतिक स्तर तक पर इस विवाद को सुलझाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। एलएसी पर भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ा हुआ है।

संबित पात्रा

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद की मौजूदा परिस्थितियों को लेकर हिंदी समाचार चैनल ‘जी न्यूज़’ पर एक डिबेट शो हुआ। जिसका मुद्दा था कि क्या सरकार को राजधर्म सिखाएगी कांग्रेस? इस डिबेट में भारतीय जनता पार्टी (भाजाप) की तरफ से प्रवक्ता संबित पात्रा, कांग्रेस की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय तो वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) की तरफ से राजीव राय मौजूद थे। वहीं, रक्षा विशेषज्ञ के तौर पर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह मौजूद थे।

इस लाइव टीवी डिबेट का एक छोटा सा वीडियो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि जब भी पाकिस्तान के साथ विवाद होता है तो ये सब लोग भौं-भौं करने लगते हैं लेकिन चीन के मुद्दे पर शांत हो जाते हैं। पूर्व मंत्री की इस भाषा पर डिबेट शो के एंकर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि आपको अपने ये शब्द वापस लेने चाहिए।

एंकर ने सुबोध कांत सहाय से ये भी कहा कि सर ये पारिवारिक शो है यहां पर ऐसी भाषा नहीं चलेगी। इस पर सहाय ने कहा कि जब तुम्हारा ये चैनल पैदा भी नहीं हुआ था तब से मैं बोल रहा हूं। सहाय ने आगे एंकर से ये भी कहा कि अगर मैं सरकार को कुछ बोल रहा हूं तो आपको आपत्ति किस बात की है।

सहाय ने आगे कहा कि अगर आपने मझे डिबेट में बुलाया है तो मैं अपने तरीके से ही बोलूंगा। सहाय की ये सारी बातें सुनते हुए एक जगह पर संबित पात्रा ने अपना सिर पकड़ लिया। एंकर के टोका-टोकी के बीच संबित पात्रा के सिर पकड़ते ही सुबोध कांत सहाय ने ‘ये कौन उल्लू का पट्ठा है’। यह कहते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री शो छोड़कर निकल गए। इसपर शो के एंकर सुबोध कांत सहाय से बोलते है, यह आपकी गलत भाषा है।

संबित पात्रा के द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Previous articleशिवसेना का तंज- कानपुर मुठभेड़ ने ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ उत्तर प्रदेश सरकार की पोल खोल दी
Next articleगलवान घाटी से तंबू हटा रही चीनी सेना, पीछे हटते दिखे चीनी सैनिक: रिपोर्ट