अमेरिकी अनुसंधानकर्ताओं ने एक नए परजीवी का नाम अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के नाम पर रखा है।
जर्नल ऑफ पेरासाइटोलॉजी के मुताबिक परजीवियों की एक नई प्रजाति का पता चला है जिसे नाम दिया गया है ‘बराकट्रेमा ओबामई’।
भाषा की खबर के अनुसार, जर्नल में प्रकाशित इस आलेख के सह-लेखक एवं रिश्ते में ओबामा के भाई लगने वाले थॉमस आर प्लेट ने चुनने से पहले दो बार इस नाम पर विचार करने के बाद इसे चुना। उनका कहना है कि अमेरिकी राष्ट्रपति इसे अपमान के तौर पर नहीं बल्कि सम्मान के तौर पर लें।
प्लेट इससे पहले 32 नई प्रजातियों का पता लगा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह राष्ट्रपति के प्रति सम्मान दर्शाने का मेरा अपना तरीका है।’’ उन्होंने बताया कि लोग प्रजातियों का नाम अपने नाम पर रखवाने के लिए हजारों डॉलर देने के लिए तैयार रहते हैं।
यह कीड़ा उस परजीवी से संबंधित है जो मानवों में भयानक रोग को जन्म दे सकता है।
इससे पहले ओबामा के नाम पर एक मकड़ी, एक मछली और लुप्त हो चुके डायनासोर की एक प्रजाति का नाम भी रखा गया हैं।