बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा पिछले कुछ कई दिनों में कई मौको पर एक साथ नजर आ चुके है। इतना ही नहीं हाल ही में मलाइका को अर्जुन के परिवार के साथ डिनर डेट पर भी देखा गया था। इसी बीच अब खबर है कि दोनों ने साथ में एक प्रोपर्टी भी खरीदी है।
वेबसाइट पिंक विला की एक रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका और अर्जुन ने हाल ही में एक पॉश लोकेशन में घर खरीदा है। रिपोर्ट के मुताबिक ‘अर्जुन और मलाइका ने लोखंडवाला के करीब एक प्लश सोसाइटी में एक फ्लैट खरीदा है। ये फ्लैट इन दोनों ने साथ में खरीदा है। अब ये दोनों साथ में रहते हैं या नहीं फिलहाल इसके बारे में कुछ कह पाना मुश्किल है। लेकिन इस वक्त ये दोनों इस फ्लैट के इंटीरियर पर काम कर रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। लेकिन इस पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टी नहीं हो पाई है।
हाल ही में अर्जुन ने कॉफी विद करण के एपिसोड में ये खुलासा किया है कि वो किसी को डेट कर रहे हैं। अर्जुन कपूर से पूछा गया था कि क्या वह अकेले है, इसके जवाब में अभिनेता ने स्पष्ट रूप से कहा कि, “नहीं, मैं अकेला नहीं हूं।” बता दें कि अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से लव लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं।