इन दिनों बिहार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक घायल नीलगाय को जेसीबी मशीन के द्वारा जिंदा दफनाया जा रहा है। नीलगाय को जिंदा दफनाने के मामले पर अभिनेत्री रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। दोनों अभिनेत्रियों ने इसे एक शर्मसार करने वाली घटना बताया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार के वैशाली जिले में किसानों ने शिकायत की थी कि नील गाय उनकी फसलों को खराब कर रही हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने नील गायों को मारने का आदेश दिया। सरकार के आदेश के बाद करीब 300 नीलगायों के मार गिराया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि पहले नीलगाय को गोली मारी गई। उसके बाद घायल नीलगाय को जिंदा दफना दिया गया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि नील गाय तड़प रही है तभी वहां मौजूद क्रेन से उसे धक्का दिया जाता है और गड्ढे में गिरा दिया जाता है, और उसे जिंदा दफन कर दिया जाता है।
इस वीडियो पर अभिनेत्री रवीना टंडन और ईशा गुप्ता ने गुस्सा ज़ाहिर किया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सरकार के इस फैसले की कड़ी निंदा की है। रवीना टंडन ने इस वायरल वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, हृदयहीन अमानवीय…. जो भी इस निर्णय के पीछे है। आशा है उसे अपने का कर्म दोगुना फल मिलेगा।
Heartless inhumane b………. whoever behind this decision. hope karma gets back doublefold. https://t.co/HRkLU9nK0F
वहीं, अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझसे ये देखा नहीं जा रहा। मैं यह बिल्कुल देखना नहीं चाहती लेकिन हम पशुओं पर क्रूरता के खिलाफ आंखें नहीं मूंद सकते हैं। कई दूसरे सितारों ने भी इस वीडियो को लेकर सवाल उठाए हैं।