पंजाब में अगली साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को 30 और उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। बता दें कि, इससे पहले पार्टी ने बीते दिनों 10 उम्मीदवारों की एक सूची जारी की थी, अब तक पार्टी ने कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं।
आम आदमी पार्टी (आप) ने इस सूची को ट्वीट करते हुए लिखा, पंजाब बदलाव के लिए तैयार रहे, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए हमारे उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट इस प्रकार है।
30 उम्मीदवारों की इस दूसरी सूची में जिन्हें दोबारा टिकट मिला है उनमें डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर, डॉ. रवजोत सिंह, दलजीत सिंह भोला गरेवाल, जगदीप सिंह काका बराड़, गुरदित सिंह सेखों, जीवन सिंह संगोवल और हरभजन सिंह शामिल हैं।
PUNJAB IS READY FOR CHANGE!
Here is our Second List of Candidates for the upcoming 2022 Punjab Assembly Elections: pic.twitter.com/aiU3Se3R6L
— AAP (@AamAadmiParty) December 10, 2021
[Please join our Telegram group to stay up to date about news items published by Janta Ka Reporter]