फिलहाल चेन्नई में बारिश थमी लेकिन खतरा बरकरार

0

बारिश और बाढ़ की मार झेल रहे चेन्नई में सामान्य जनजीवन अब भी प्रभावित है। बुधवार रात बारिश थमने से नागरिकों को कुछ राहत मिली है, हालांकि आसमान में काले बादल छाए रहने से अभी और बारिश होने की संभावना है।

केंद्र सरकार ने चेन्नई को आपदा प्रभावित क्षेत्र घोषित किया है।

सड़कों और आवासीय क्षेत्रों में जलस्तर घटा है। चेंबारामबक्कम झील से अतिरिक्त पानी शहर से गुजरने वाली अड्यार नदी में आ गई है, जिससे नदी उफान पर है।

कई क्षेत्रों में संचार लाइनें बाधित हुई हैं।

दक्षिण रेलवे ने गुरुवार को चेन्नई सेंट्रल स्टेशन और चेन्नई इगमोर स्टेशन से कुल 20 रेल सेवाएं रद्द की हैं, जबकि अन्य स्टेशनों से सात रेल सेवाएं रद्द की गई हैं।

Previous articleBritain carries out first Syria air strikes
Next articleRain peters out, but flooded Chennai continues to suffer