पूर्ण कर्जमाफी सहित अन्य मांगों को लेकर मुंबई पहुंचे 30 हजार किसान, सोमवार को महाराष्ट्र विधानसभा का करेंगे घेराव

0

ऑल इंडिया किसान महासभा का विरोध मार्च रविवार (11 मार्च) को मुंबई में दाखिल हो गया। रविवार को करीब 30 हजार से अधिक किसानों का यह मोर्चा मुलुंड चेक नाका से मुंबई महानगर की सीमा में प्रवेश किया। बता दें कि किसान पूर्ण कर्जमाफी सहित अन्य मांगों को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। कल यानी 12 मार्च को किसानों ने महाराष्ट्र की विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है।

Photo: @mahacpimspeak

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के किसान मोर्चे अखिल भारतीय किसान सभा (एआईकेएस) की अगुवाई में यह विरोध मार्च मंगलवार को नासिक से मुंबई के लिए रवाना हुआ था। 30,000 की संख्या में किसानों ने उचित मुआवजे और पूरी तरह से कर्ज माफी की मांग को लेकर 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करने की योजना बनाई है।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विधानसभा के घेराव के उद्देश्य से मुंबई तक की पदयात्र कर रहे इन किसानों का समूह शनिवार को ठाणो जिले तक पहुंच चुका था और रविवार को अब मुंबई की सीमा में प्रवेश कर गए। इसे देखते हुए सख्त सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। ये सभी किसान पूर्ण कर्जमाफी, किसान बस्ती और हाइवे बनाने के नाम पर जमीन के अधिग्रहण का विरोध कर रहे हैं।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के करीब 30 हजार किसानों की इस पदयात्रा के 12 मार्च को मुंबई पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिसके मद्देनजर पुलिस को पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। महाराष्ट्र राज्य किसान सभा और ऑल इंडिया किसान सभा के बैनर तले नासिक से मुंबई की यात्र पर निकले इन किसानों ने 12 मार्च को विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है।

https://twitter.com/MumbaiPolice/status/972495067968671744?ref_src=twsrc%5Etfw&ref_url=http%3A%2F%2Fwww.firstpost.com%2Findia%2Fmaharashtra-farmers-march-35000-protesters-reach-thane-will-enter-mumbai-tomorrow-police-issues-traffic-advisory-4385023.html

फडणवीस सरकार की कोशिश कर रही है कि इन किसानों को मुंबई में प्रवेश से रोका जा सके। वहीं किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए मुंबई में 12 मार्च को ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों को यातायात व्यवस्था के लिए सभी प्रकार के इंतजामों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। 5 मार्च को महाराष्ट्र के नासिक से यात्रा की शुरुआत करने वाले इन किसानों ने प्रदर्शन शुरू किया है।

मुंबई पहुंचे 30 हजार किसान

पूर्ण कर्जमाफी सहित अन्य मांगों को लेकर 30 हजार से अधिक किसान मुंबई में प्रवेश कर चुके हैं, कल यानी 12 मार्च को किसानों ने महाराष्ट्र की विधानसभा के घेराव का ऐलान किया है।https://www.jantakareporter.com/hindi/30000-farmers-reach-mumbai/176302/

Posted by जनता का रिपोर्टर on Sunday, March 11, 2018

 

Previous articleशर्मनाक: झांसी मेडिकल कॉलेज में हुई दिल दहलाने वाली घटना, डॉक्टरों ने मरीज के कटे पैर को बना दिया तकिया
Next articleNawzuddin Siddiqui’s wife breaks silence on spying allegations